फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath and Devendra Fadnavis will come to Kashi for convention of Marathi society

Varanasi:मराठी समाज के 72वें अधिवेशन में काशी आएंगे CM योगी व देवेंद्र फडणवीस, 400 से अधिक प्रतिनिधि लेंगे भाग

Fri, 02 Feb 2024 02:53 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 02 Feb 2024 02:53 PM IST
सार

बृहंमहाराष्ट्र मंडल का अधिवेशन आज से शुरू हो गया है। इसमें विभिन्न राज्यों से 400 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। अधिवेशन में महिला सशक्तीकरण पर भी जोर दिया जाएगा। इस दौरान देशभर के 24 विद्वानों का सम्मान होगा। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath and Devendra Fadnavis will come to Kashi for convention of Marathi society
CM Yogi Adityanath and Devendra Fadnavis - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहन्महाराष्ट्र मंडल का 72वां वार्षिक अधिवेशन महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ में हो रहा है। दो से चार फरवरी तक चलने वाले अधिवेशन का उद्घाटन तीन फरवरी को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। तीन और मंत्री भी शामिल होंगे। सम्मान के अलावा सामाजिक, सांस्कृति एवं साहित्यिक विषयों पर परिचर्चा भी होगी।

विज्ञापन


बृहन्महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष मिलिंद महाजन ने बृहस्पतिवार को शृंगेरी मठ में पत्रकारों से बात की और कहा कि अधिवेशन में महाराष्ट्र के बाहर अन्य राज्यों में रहने वाले मराठी भाषियों की संस्थाओं के 400 से अधिक पदाधिकारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति के सहयोग से शुक्रवार को शाम चार बजे से मराठी भाषा स्पर्धा बक्षीस समारोह के तहत विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही संगीत संध्या में उभरते कलाकार भाग लेंगे।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि तीन को विविध क्षेत्रों के 24 विद्वानों का सम्मान होगा। इसमें से 10 काशी के हैं। विभिन्न सत्रों में महिला सशक्तीकरण, काशी-महाराष्ट्र संबंध विषय पर चर्चा होगी। संगीत संध्या में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त गायक महेश काले का गायन होगा। मिलिंद ने बताया कि चार फरवरी को सुबह नौ बजे से पं. रामचंद्र भागवत एवं पं. विजय भागवत का युगल हरिकिर्तन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती पर भी काशी में हुआ था अधिवेशन

मिलिंद ने बताया कि महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर, प्रदेश के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, रवींद्र जायसवाल, मेयर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, वैदिक विद्वान पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ आदि शामिल होंगे। इसके बाद साधारण सभा, काव्यधारा और मुक्त मंच का आयोजन होगा। इस मौके पर दिलीप कुम्भोजकर, दीपक कर्पे, अनंतराम बक्षी, षडानन पाठक, संतोष सोलापुरकर आदि रहे।

मिलिंद महाजन ने बताया कि बृहन्महाराष्ट्र मंडल के स्वर्ण जयंती समारोह पर 1977 में काशी में अधिवेशन हुआ था। इसके बाद अब हो रहा है। इससे मराठी भाषियों के हर राज्यों में योगदान और उनके उन्नयन पर जो दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed