{"_id":"592927884f1c1bd44a535e9d","slug":"cm-yogi-address-gram-pradhan-at-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में सीएम योगी, ग्राम प्रधानों से भारतीय संस्कृति को बचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में सीएम योगी, ग्राम प्रधानों से भारतीय संस्कृति को बचाने का आह्वान
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
Updated Sat, 27 May 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
‘स्वच्छ गंगा सम्मेलन’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां स्वतंत्रता भवन में उन्होंने ग्राम प्रधानों के सम्मेलन को संबधित किया। प्रदेश के 25 जिलों की गंगा किनारे की ग्राम पंचायतों के प्रधानों के ‘स्वच्छ गंगा सम्मेलन’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सीएम योगी ने स्वच्छ गंगा का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा नदी संस्कृति ही भारतीय संस्कृति रही है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें भारतीय संस्कृति को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि मां गंगा हमारे भारतीय संस्कृति की माता कही जाती हैं। इनके किनारे अनेक तीर्थस्थल हैं। यहां उन्होंने कहा कि गंगा हम सब की मां है।
गंगा को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है। स्वच्छता हमारी पहचान होनी चाहिए। इस दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। गन्दी नाली-नाला गंगा में न गिरे, इसका प्रयास करना होगा। अगर गंगा हमारी मां है तो उसके आंचल को गन्दा न करने का संकल्प हमे लेना चाहिए।
विज्ञापन
पूजा की सामग्री को गंगा में प्रवाहित करें। गंगा के किनारे कुछ कुंड बना दें। पूजा सामग्री कुंड में डालें। गंगा में केवल आचमन करें। सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छ गंगा का सपना केवल पीएम मोदी का सपना नहीं है।
उन्हें भारतीय संस्कृति के कारण ही मां गंगा की चिंता है। ये हम सबकी जिम्मेवारी है कि मां गंगा को कैसे स्वच्छ रखा जाए। प्रधानों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज आप सुनिश्चित करें कि हमें गंगा मां को प्रदूषित होने से बचाना है।
खुले में शौच पर जतायी चिंता
सीएम योगी ने खुले में शौच पर चिंता जतायी। कहा कि खुले में शौच के कारण बच्चों की मौत हो रही है। स्वच्छ भारत अभियान के राह में इसे सबसे बड़ा रोड़ा बताया। उन्होंने कहा कि हमें प्रयास करने होगा कि लोग खुले में शौच ना करें। जहां शौचालय नहीं बना है वहां ये सुनिश्चित करें वहां शौचालय बने।
सीएम योगी ने ओडीएफ गांव पर बात करते हुए कहा कि 75 जिलों को अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ घोषित करना है। इसके लिए बड़े अभियान की जरूरत है जिसमें आपकी सहभागिता जरूरी है। सीएम योगी ने कार्यक्रम में 25 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।
दान मिले किसी पात्र को
सीएम योगी दान का जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी दान उसके पात्र को मिलने चाहिए। दान प्रवृति होनी चाहिए लेकिन ध्यान यह रखा जाना चाहिए कि जिसे हम दान कर रहे हैं उसे उसकी जरूरत है। आपका दान किसी गरीब के काफी काम आ सकता है।
वृक्ष और जंगल की महता डाला प्रकाश
नदी और वृक्ष के रिस्ते पर रौशनी डालते हुए सीएम योगी ने वृक्ष और जंगल की महता को समझाया। उन्होंने ऐलान किया इक बरसात में प्रदेश की सरकार वृक्षारोपण के लिए अभियान चलाएगी। इसमें उन्होंने सभी से सहयोग मांगा।