{"_id":"765ab8718756f34fb001c7b3018770d8","slug":"cm-will-cooperate-in-the-development-of-trust-given-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने दिलाया भरोसा िवकास में करेंगे सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने दिलाया भरोसा िवकास में करेंगे सहयोग
वाराण्ासी, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी के विकास, सफाई और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी के
लिए गुरुवार को महापौर रामगोपाल मोहले राजभवन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री
से मिले। वरुणा पार स्थित एसटीपी और डब्ल्यूटीपी के लिए चल रहे भूमि विवाद
की भी महापौर ने सीएम को जानकारी दी।
यह भी कहा कि नगर निगम से बिना समन्वय बनाए ही सरकारी विभाग शहर में काम शुरू कर देते हैं। हाल ही में मंडुवाडीह आरओबी बनना शुरू हुआ लेकिन यातायात, सीवर और पेयजल पाइप लाइनों को सुचारु रखने की व्यवस्था नहीं की गई और ना ही नगर निगम से संपर्क किया गया।
इस पर सीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर में किसी भी काम की शुरुआत से पहले नगर निगम का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जरूरी है। जो ऐसा नहीं करता उसके खिलाफ नगर आयुक्त विधिक कार्रवाई करें। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री से सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई है। आशा है जल्द ही इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।