{"_id":"573cd3f74f1c1b5657ac6ecd","slug":"cm-sub-station-will-be-released-ttra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठठरा उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठठरा उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे पीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 19 May 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कछवा रोड के पास ठठरा में नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण कराने की तैयारी है। 760/400 केबी के इस उपकेंद्र का निर्माण पावर ग्रीड ने किया है। यह उपकेंद्र लगभग तैयार हो चुका है। 21 मई को केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल इस उपकेंद्र का दौरा कर सकते हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक 25 मई को दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे पीएम मोदी इस विद्युत सबस्टेशन का लोकार्पण कर सकते हैं।
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम इस दफा अपने दौरे में विकास योजनाओं की नींव रखने के साथ ही पार्टी के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि पीएम डीरेका में भाजपा कैडर से गुफ्तगू करेंगे। इस मुलाकात का मकसद भाजपा के ‘मिशन यूपी’ के बाबत संगठन की तैयारी देखना है। पीएम 25 मई को दोपहर बाद आएंगे और 26 को सुबह रवाना होने से पहले वाराणसी के विकास से जुड़ी दो-तीन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें रिंग रोड और गंगा में जल परिवहन की करोड़ों रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम खादी ग्रामोद्योग आयोग से जुड़ी बड़ी परियोजना की नींव भी रख सकते हैं।
21 को वाराणसी आ रहे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ठठरा विद्युत सबस्टेशन का दौरा करने के साथ सेवापुरी स्थित खादी ग्रामोद्योग भी जाएंगे। माना जा रहा है कि पीएम के संभावित दौरे की तैयारियों को परखने के लिए गोयल 21 को आ रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन के पास पीएम के आगमन का आरंभिक प्रोटोकाल अभी नहीं आया है मगर आला अधिकारियों को इस बात के संकेत मिले हैं कि पीएम इस महीने के अंत में अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ सकते हैं। आरंभिक प्रोटोकाल आने के साथ ही प्रशासन तैयारियों में जुट जाएगा। माना जा रहा है कि दो-एक दिन के अंदर इस बारे में जानकारी प्रशासन के पास आ सकती है।