फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM of Jharkhand left from Babatpur Airport to worship Baba Vishwanath

शादी की सालगिरह पर पत्नी के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी पहुंचे झारखंड के सीएम

Fri, 07 Feb 2020 04:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 07 Feb 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
CM of Jharkhand left from Babatpur Airport to worship Baba Vishwanath
एयरपोर्ट से बाहर निकलते झारखण्ड के सीएम - फोटो : amar ujala

अपने पूर्व निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर 3:35 बजे पहुंचे और शहर के लिए 3:45 पर प्रस्थान कर गए। उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी थे। वह काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन करेंगे और शाम को विश्व प्रसिद्ध गंगा घाट की आरती में भाग लेंगे।

विज्ञापन


शनिवार को उनका मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए जाने का कार्यक्रम है। वहां पूजा-अर्चना कर वह वाराणसी होते हुए वापस लौटेंगे। मिर्जापुर से वापसी के बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट से रांची रवाना हो जाएंगे। वाराणसी में हेमंत सोरेन कई लोगों से मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन

 

झारखंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वाराणसी में बाबा विश्वनाथ दरबार में वह पहली बार पहुंच रहे हैं। काशी विश्वनाथ के दरबार में झारखंड के मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूजन और दर्शन की विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद उनको प्रसाद भी दिया जाएगा। उम्मीद है कि वह श्री काशी विश्वनाथ कारीडोर का कार्य भी देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed