फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Model Composite School will be built at cost of ₹24.50 crore in Varanasi

Varanasi News: 24.50 करोड़ की लागत से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, सीडीओ ने किया निरीक्षण

Tue, 05 May 2026 05:27 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 05 May 2026 05:27 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में इस तरह के दो विद्यालय बनाए जा रहे हैं। इसमें एक पिंडरा तहसील में तथा दूसरा राजा तालाब तहसील के सेवापुरी ब्लॉक के बाराडीह गांव में बनाया जाएगा।

विज्ञापन
CM Model Composite School will be built at cost of ₹24.50 crore in Varanasi
निरीक्षण करते सीडीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेवापुरी विकास क्षेत्र के बाराडीह वनस्थली में 24.50 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। जो हर तरह की सुविधाओं से लैस होगा और इसमें नर्सरी से इंटर तक की कक्षाएं यहां संचालित होंगी। जिले में इस तरह के दो विद्यालय बनाए जा रहे हैं। इसमें एक पिंडरा तहसील में तथा दूसरा राजा तालाब तहसील के सेवापुरी ब्लॉक के बाराडीह गांव में बनाया जाएगा। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह ने स्थान का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मॉडल कंपोजिट विद्यालय को बनाने के लिए उक्त गांव की वनस्थली में ग्राम सभा की 2.417 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। उक्त स्थान पर बबूल के ज्यादा मात्रा में पेड़ लगाए गए हैं। इसे हटाने के लिए सीडीओ ने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। 
विज्ञापन


वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय यादव ने बताया कि यह विद्यालय सारे सुविधाओं से सुसज्जित होगा नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाएं यहां संचालित होंगी। इसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भोजन, छात्रावास एवं परिवहन की सारी व्यवस्थाएं प्रदान की जाएगी। यह विद्यालय अपने तरह का एक नया विद्यालय होगा। इस विद्यालय में एक साथ 1500 बच्चों के रहने और पढ़ने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव, नायब तहसीलदार सेवापुरी शेफाली मौर्य, सहायक विकास अधिकारी पंचायत धनंजय कुमार, लेखपाल नीलम प्रकाश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed