फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM in Kashi today 5G exhibition at Rudraksh Convention Center service will be available at these three place

काशी में आज सीएम: रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में 5जी की प्रदर्शनी, सबसे पहले इन तीन जगहों पर मिलेगी सेवा

Sat, 01 Oct 2022 07:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 01 Oct 2022 07:10 AM IST
सार

5जी सेवा के उपयोग पर रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में आयोजित प्रर्दशनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सूत्रों की माने तो पीएम मोदी के हाथों 5जी सेवा के शुभारंभ के साथ ही वाराणसी में लोगों को यह सुविधा ट्रायल के तौर पर मिलने लगेगी।

विज्ञापन
CM in Kashi today 5G exhibition at Rudraksh Convention Center service will be available at these three place
5जी सुविधा - फोटो : pixabay

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नई दिल्ली में 5जी सेवा लॉचिंग के बाद वाराणसी में इस सुविधा का ट्रायल शुरू हो जाएगा। एक सप्ताह में वाराणसी एयरपोर्ट, काशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाट पर मोबाइल धारकों को 5जी की सेवा मिलने लगेगी। इंटरनेट की 100 गुना ज्यादा स्पीड के लिए जिले में फिलहाल 800 साइट तैयार की जा रही हैं। पुराने शहर की घनी आबादी को देखते हुए यहां के लिए विशेष प्लान भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

देश के प्रमुख शहरों में 5जी की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगी। एयरटेल की ओर इस मौके पर वाराणसी में इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022 का आयोजन किया गया है। इसमें 5जी सेवा के उपयोग पर रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में आयोजित प्रर्दशनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सूत्रों की माने तो पीएम मोदी के हाथों 5जी सेवा के शुभारंभ के साथ ही वाराणसी में लोगों को यह सुविधा ट्रायल के तौर पर मिलने लगेगी। दरअसल, मोेबाइल कंपनी लांच के बाद ट्रायल शुरू कर देगी। यह सेवा शहर में छह अक्तूबर से शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

 

CM in Kashi today 5G exhibition at Rudraksh Convention Center service will be available at these three place
भारत में 5जी ट्रायल को मिली मंजूरी - फोटो : पिक्साबे
एयरटेल के अधिकारियों की मानें तो सबसे पहले वीआईपी मूवमेंट वाले स्थान एयरपोर्ट, काशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाट पर सेवा शुरू की जाएगी। इसके बाद अलग अलग साइट पर पुश बटन के जरिये धीरे धीरे यह सेवा शुरू होगी। वाराणसी की घनी आबादी में 5जी सेवा की चुनौतियों को देखते हुए सेवा प्रदाता अपने साइट्स की संख्या बढ़ाने के लिए सर्वे भी करा रही है।

स्वास्थ्य सेवा के लिए वरदान साबित होगा 5जी
5जी सेवा के लिए संचार कंपनी की ओर से एक विशेष वाहन तैयार किया गया है। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में आयोजित प्रदर्शनी में इससे पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवाओं में 5जी के योगदान का डेमो दिया जाएगा। इसमें दर्शाया जाएगा कि कैसे दूर-दराज के क्षेत्र में प्राथमिक व सामुदायिक केंद्रों से रेफर मरीज के बारे में 5जी से लैस वाहन के जरिए डॉक्टरों को रियल टाइम डेटा मिलेगा और इलाज में आसानी होगी। 5जी सेवा लॉच होने के बाद निजी कंपनियों के सहयोग से वाराणसी में संचालित एंबुलेंस को इस सेवा से लैस भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed