फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Dashboard DM tough in Varanasi tells officials ensure speedy disposal of pending cases negligence

सीएम डैशबोर्ड: वाराणसी में डीएम सख्त, कहा- लंबित मामलों का निस्तारण जल्द कराएं अफसर; लापरवाही अक्षम्य

Wed, 15 Jul 2026 06:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 15 Jul 2026 06:00 PM IST
सार

कलेक्ट्रेट में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अधिकारियों को लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण और खराब प्रदर्शन वाले विभागों में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, आवास, सड़क निर्माण, डिजिटल लाइब्रेरी और आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

विज्ञापन
CM Dashboard DM tough in Varanasi tells officials ensure speedy disposal of pending cases negligence
डीएम सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक और विभागीय ग्रेडिंग की समीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपेक्षित रैंकिंग प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी में शामिल विभागों और इंडिकेटरों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागाध्यक्षों को कार्यों में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध प्रगति के बिना जिले की रैंकिंग में सुधार संभव नहीं है। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए डीएम ने कहा कि कार्यों के संचालन में लापरवाही के कारण सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

बैठक में जीरो पॉवर्टी अभियान की भी समीक्षा की गई। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान के तहत आने वाले सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। वहीं, परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को नई सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और मरम्मत कार्यों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इसके अलावा बैठक में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की प्रगति, आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण और अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा भी की गई। डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की नियमित निगरानी करें और तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरे करें, ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार के साथ आम जनता को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed