फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM dashboard April ranking Kashi got C grade in roads ODOP mid day meal PM Suryaghar scheme

CM Dashboard: सड़कों, ODOP, मिड डे मील, पीएम सूर्यघर योजना में काशी को मिला C ग्रेड, कई विभाग टॉप-5 में पिछड़े

Mon, 16 Jun 2025 09:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Jun 2025 09:52 AM IST
सार

Varanasi News: सीएम डैशबोर्ड की अप्रैल की रैंकिंग में सड़कों, ओडीओपी, मिड डे मील और पीएम सूर्यघर योजना में वाराणसी को सी ग्रेड मिला है। वहीं कई बड़े विभाग टॉप-5 में जगह बनाने में पिछड़ गए।

विज्ञापन
CM dashboard April ranking Kashi got C grade in roads ODOP mid day meal PM Suryaghar scheme
CM Dashboard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम डैशबोर्ड की अप्रैल माह की रैंकिंग में वाराणसी को प्रदेश में 20वां स्थान मिला है। वहीं, जिले के 89 विभागों की सिर्फ 11 परियोजनाएं ही टॉप-5 में स्थान बना सकी हैं। कई बड़े विभाग टॉप-5 में जगह बनाने में पिछड़ गए। सड़कों और ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) वित्त पोषण योजना और मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) की स्थिति के साथ ही पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में जिले को सी ग्रेड मिला है। 

विज्ञापन


अप्रैल की जारी रैंकिंग के मुताबिक उद्यान विभाग को ए-प्लस ग्रेड मिला है। विभाग के पास 65 आवेदन आए और सभी को निस्तारित कर दिया गया। विभाग प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, बिजली निगम को विद्युत बिल सुधार के लिए आए आवेदनों में ए-प्लस श्रेणी में रखा गया। निगम प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को दिव्यांग पेंशन श्रेणी में प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; CM Yogi Varanasi Visit: आज काशी आएंगे सीएम योगी, विश्वनाथ धाम में लगाएंगे हाजिरी; करेंगे निरीक्षण और बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायतीराज विभाग के स्वच्छ भारत मिशन श्रेणी को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। बेसिक शिक्षा विभाग के निपुण परीक्षा आकलन श्रेणी में प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। इसे ए श्रेणी दी गई है। जबकि मार्च में विभाग की रैंक 12 थी। इसकी रैंकिंग में सुधार हुआ और यह विभाग चौथे स्थान पर आ गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के निराश्रित महिला पेंशन श्रेणी में प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। 

विभाग के पास 78177 आवेदन आए थे। सभी का निस्तारण कर दिया गया। विभाग को दो अन्य श्रेणी में भी टॉप-5 में स्थान मिला है। वहीं, लोक निर्माण विभाग को सेतुओं के निर्माण में ए-प्लस श्रेणी में रखा गया है। इसमें विभाग को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। 

समाज कल्याण विभाग को राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना की श्रेणी में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है और ए-प्लस श्रेणी में रखा गया। विभाग के पास 1,52,845 आवेदन आए। सभी का निस्तारण कर दिया गया। इसी विभाग की दो अन्य श्रेणी में भी ए-प्लस स्थान मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed