फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cannabis seized from an SUV and Thar smugglers transporting Odisha to Mirzapur three arrested in sonbhadra

यूपी: एसयूवी और थार में मिला 118 किलो गांजा, ओडिशा से मिर्जापुर ला रहे थे शातिर; तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 02:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 16 Oct 2026 02:44 PM IST
सार

सोनभद्र में करमा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 118 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी एसयूवी और थार में गांजा छिपाकर ओडिशा से मिर्जापुर ले जा रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
cannabis seized from an SUV and Thar smugglers transporting Odisha to Mirzapur three arrested in sonbhadra
आरोपियों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

ओडिशा से 118 किलो गांजा लेकर मिर्जापुर जा रहे तीन तस्करों को सोनभद्र पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार किया। करमा थाना और एसओजी की संयुक्त टीम को करनवाह गांव के पास चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली। तस्करों के कब्जे से बरामद 118.6 किलो गांजे की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन




इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा एक्सयूवी-500 और मारुति सुजुकी ब्रेजा कार, पांच मोबाइल फोन और 8280 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 95 लाख रुपये है।
विज्ञापन


एएसपी ऋषभ रूणवाल ने शुक्रवार क़ो पुलिस लाइन सभागार में मीडिया क़ो बताया कि बृहस्पतिवार की रात करमा थाना प्रभारी कमलेश पाल और एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम करनवाह गांव जाने वाले तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस खंगाल रही रिकाॅर्ड

इसी दौरान हिंदुआरी की ओर से आ रही दो संदिग्ध कारें पुलिस को देखकर करीब 50 मीटर पहले ही मुड़कर भागने लगीं। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 11:15 बजे दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान एक्सयूवी के पिछले हिस्से में स्टेपनी के नीचे और ब्रेजा कार के पीछे व बीच के हिस्से में टेप से लिपटे छोटे-छोटे पैकेट मिले। जांच में उनमें गांजा होने की पुष्टि हुई। वाहनों में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

गिरफ्तार आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं। उनकी पहचान विश्वजीत बारीक़, रविंद्र नायक और मोहम्मद दानिश के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ करमा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गांजा तस्करी में शामिल अन्य लोगों, आपूर्ति के स्रोत और संभावित खरीदारों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed