फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cluster based Containment Zone to be built to curb the corona

कोरोना पर लगाम के लिए क्लस्टर बेस्ड कंटेनमेंट जोन बनेगा

Thu, 29 Apr 2021 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cluster based Containment Zone to be built to curb the corona
वाराणसी। नगर निगम, पुलिस विभाग तथा स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की काशी इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, सिगरा में बैठक हुई। इस दौरान कंटेनमेंट जोन की रणनीति तैयार की गई। शासन के आदेश के अनुसार, जिन क्षेत्रों में आसपास के 5 से अधिक घरों में कोरोना का फैलाव हो रहा है। वहां क्लस्टर बेस्ड कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। अब तक 602 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। फैसला लिया गया कि स्मार्ट सिटी द्वारा प्रतिदिन के पॉजिटिव मरीजों की सूची के आधार पर वाराणसी के मैप पर क्लस्टर मार्क किया जाए। ताकि कंटेनमेंट जोन की और बेहतर समीक्षा हो सके।
विज्ञापन

जीआईएस मैप पर कंटेनमेंट को मैप किया जा रहा है। घनत्व का माप साफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। ताकि सघन क्लस्टर चिन्हित किए जा सकें। ऐसे क्षेत्रों में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई की जा सके। टेक्नोलॉजी के माध्यम से कंटेनमेंट जोन को और सघन किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई से कोरोना के फैलाव को रोकने में सफलता मिलेगी। नगर निगम द्वारा कंटेनमेंट जोन की सूचना स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त होते ही आधे घंटे में सैनिटाइजेशन, बैरिकेटिंग, चूना, प्रचार प्रसार हेतु पोस्टर एवं अनाउंसमेंट होगी। बैठक में नगर आयुक्त गौरांग राठी, अपर पुलिस आयुक्त विक्रांत वीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed