फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleanliness in houses on Diwali increased the tension of the corporation

दिवाली पर घरों में सफाई ने निगम की टेंशन बढ़ाई

Sat, 30 Oct 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness in houses on Diwali increased the tension of the corporation
दिवाली के मद्देनजर शहर से निकलने वाले अतिरिक्त कूड़े का निस्तारण नगर निगम के लिए चुनौती बन गया है। सामान्य दिनों के मुकाबले इन दिनों शहर में 33 फीसदी अधिक कूड़ा निकलने लगा है। इसके निस्तारण के लिए नगर निगम ने कर्मचारियों को दिन रात सफाई कार्य में लगाने के साथ ही कूड़ा ढोने वाले वाहनों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं। अब 24 घंटे साफ-सफाई के अतिरिक्त रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में शहर में प्रतिदिन 600 एमटी(मीट्रिक टन) कूड़ा निकलता है। इसमें प्लास्टिक कचरे की भी भारी मात्रा रहती है। मगर, इन दिनों दिवाली की तैयारी में शहर में कूड़े के ढेर बढ़ने लगे हैं। त्योहार की खुशियां मनाने के लिए लोगों ने घर से लेकर अपने आसपास तक साफ सफाई तेज कर दी है। इससे अब प्रतिदिन 800 एमटी कूड़ा निकल रहा है। पहले से ही संसाधनों के अभाव से जूझ रहे नगर निगम के सामने 200 एमटी अतिरिक्त कूड़े का निस्तारण किसी चुनौती से कम नहीं है। उसी संसाधन के बूते कूड़ा निस्तारण के लिए काम के घंटे बढ़ा दिए गए हैं। सफाई कर्मचारियों को 24 घंटे सातों दिन कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सामान्य दिनों में जहां वाहनों को 34 किमी दूर स्थित कचरा प्लांट तक कूड़ा ढोने के लिए दो से तीन फेरे लगाने पड़ते थे, वहीं अब चार फेरे लगाने पड़ रहे हैं। गौरतलब है कि नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का प्रावधान बनाया है।
विज्ञापन

दिवाली की तैयारी के चलते बढ़े अतिरिक्त कूड़े के निस्तारण के लिए वाहनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों को 24 घंटे, प्रतिदिन इस कार्य में लगाया गया है। -डॉ. एनपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

84 नए क्षेत्रों ने पहले ही बढ़ाया है काम
नगर निगम की सीमा में 84 नए क्षेत्र शामिल होने के बाद नगर निगम के जिम्मे पहले ही साफ-सफाई के काम की कमी नहीं है। ऐसे में दिवाली के मौके पर निकलने वाले अतिरिक्त कूड़े ने निगम को रफ्तार बढ़ाने पर विवश कर दिया है।

31 को विशेष अभियान
दिवाली के मद्देनजर साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम 31 अक्तूबर को विशेष सफाई अभियान चलाएगा। इसमें सफाई, सैनिटाइजेशन के अलावा एंटी लार्वा फॉगिंग कराई जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मेयर मृदुला जायसवाल इस कार्य का निरीक्षण भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed