फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleanliness friends honored

स्वच्छता मित्रों को किया गया सम्मानित

Mon, 15 Feb 2021 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness friends honored
शहर में साफ सफाई के प्रति जागरूकता को लेकर नगर निगम की ओर से स्वच्छता संग्राम-2021 का आगाज रविवार से हो गया। शास्त्री घाट स्थित वरुणा पुल पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का संदेश बांटा गया। संगीत क्षेत्र से पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र, पद्म भूषण पंडित राजन- साजन मिश्र, पद्मश्री राजेश्वर आचार्य, खेल से बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी, हॉकी प्लेयर ललित उपाध्याय, व्यवसायिक क्षेत्र से अनिल जैन समेत 10 लोगों को स्वच्छता दूत का दर्जा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी, महापौर मृदुला जायसवाल के देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण को सफल बनाने के उद्देश्य से पीएसी बैंड की धुन के बीच स्वच्छता संग्राम के लोगो का लोकार्पण किया गया। इस दौरान कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने लोगों से स्वच्छता का संदेश बांटते रहने की अपील भी की।
विज्ञापन

बीएचयू के छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता पर पेंटिंग बनाकर प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान स्वच्छता दूत बनाए जाने वालों में मनीषा खत्री, किन्नर समुदाय से सलमान चौधरी, डॉ. दीपक अस्थाना भी शामिल रहे। समारोह में एथलेटिक नीलू मिश्रा, डॉ. रितु गर्ग, साकिब भारत, अनिल सिंह के साथ ही कोरोना काल में सफाई का जिम्मा संभालने वाले सफाई मित्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग रंग के डस्टबिन में कचरा डालने के बारे में भी बताया गया। इस दौरान देवी दयाल वर्मा, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. अनुश्री श्रीवास्तव, रामसकल यादव, अजय कुमार राम, दिलीप शुक्ला, अपर्णा बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed