Varanasi News: अस्सी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, गंगा तट पर गूंजा 'सबका साथ हो गंगा साफ हो'
अस्सी घाट पर शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रमदान कर लोगों में जागरुकता फैलाई गई। गंगा तट पर सबका साथ हो गंगा साफ हो गूंजा।
विस्तार
नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर इकाई, 137 सीईटीएफ 39 जीटीसी गंगा टास्क फोर्स व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि नमामि गंगे योजना के माध्यम से काफी प्रयासों के बाद मां गंगा के जल को निर्मल बनाएं रखने का कार्य जारी है।
कहा कि हमें गंगाजल को आचमन योग्य बनाना है। श्रद्धालुओं ने हमें गंगासेवा का अवसर दिया है। गंगा की सफाई ही पूजा है इस वाक्य को मंत्र के रूप में ध्यान में रखते हुए सभी को भागीदारी करनी चाहिए।
वहीं अध्यक्षता कर रहे सृजन विकास न्यास संस्था के अध्यक्ष व नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर अनिल सिंह ने महाकुंभ के दौरान स्वच्छता कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों को सराहा। इसके पहले सभी ने मिलकर गंगा किनारे सफाई किया। श्रमदान कर गंगा की तलहटी में फैले कूड़े-कचड़े को समेटा। इस दौरान कई कुंटल कपड़े निकाले गएं।
कार्यक्रम के दौरान जय विश्वकर्मा, रश्मि साहू, किरण पांडेय, दीपशिखा कन्नौजिया, अजय कन्नौजिया, भावना गुप्ता, सरस्वती मिश्रा, शौर्य गुप्ता, रतन साहू, नगर निगम इंस्पेक्टर राजकुमार समेत बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी, सेना के जवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, शैलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.