फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleaning in Varanasi bad state 700 additional workers duty in three shifts garbage not lifted

वाराणसी में सफाई बेहाल : 700 अतिरिक्त कर्मी, तीन शिफ्ट में ड्यूटी, फिर भी नहीं उठ रहा कूड़ा; बदबू से परेशान

Mon, 10 Feb 2025 02:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 02:30 PM IST
सार

वाराणसी की गलियां काफी बजबजा रही हैं। कूड़े का उठान नहीं होने से पब्लिक परेशान है। नाक-मुंह दबाकर सफर करना पड़ जा रहा है। काशी घूमने आए पर्यटक भी इसका दंश झेल रहे हैं।

विज्ञापन
Cleaning in Varanasi bad state 700 additional workers duty in three shifts garbage not lifted
घुघरानी गली में फैला कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ से स्नान कर काशी आने वाले श्रद्धालुओं के पलट प्रवाह का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ने लगा है। मंदिर मार्ग के दो किमी दायरे में दिन में 12 बजे के बाद भी कूड़ा पड़ा रहा। 

विज्ञापन


सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम ने तीन शिफ्ट में 700 अतिरिक्त कर्मचारी लगाए हैं। इसके बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी है। 

दोपहर 12 बजे के बाद भी यहां पड़ा रहा कूड़ा

  • लक्ष्मनपुरा : दिन में 12 बजे पाॅलिथीन में कचरा पड़ा था। यहीं से भक्त मंदिर जाते हैं।
  • सिद्धगिरी बाग : 12:30 बजे कचरा पड़ा था। 
  • इंग्लिशिया लाइन : 1:15 बजे कचड़ा सड़क तक फैला था। इधर से यात्री कैंट स्टेशन की ओर से जा रहे थे। 
  • गोलघर : 1:25 बजे कीचड़ और गंदगी से होकर श्रद्धालु कालभैरव मंदिर जा रहे थे।
  • घुघरानी गली : 1:30 बजे कूड़े का गट्ठर पड़ा था। इसे हटाया नहीं गया था। 
  • बुलानाला सुड़िया : 1:45 बजे पालीथिन में भरकर कूड़ा पड़ा था। इसी रास्ते से लोग विश्वनाथ मंदिर जाते हैं।

Cleaning in Varanasi bad state 700 additional workers duty in three shifts garbage not lifted
गलियों में कई दिनों से रखा कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला

बो अधिकारी
शहर की सफाई व्यवस्था की लगातार माॅनीटरिंग की जा रही है। भीड़ की वजह से मंदिर के आस-पास के इलाकों में लगातार गंदगी हो रही है। इसे उठवाने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। देर रात पूरे शहर की सफाई कराई जा रही है। - डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed