फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cleaness week for mission clean ganga start toady from varanasi

स्वच्छ गंगा के लिए ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ हुआ विधिवत आगाज

Thu, 16 Mar 2017 06:43 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 16 Mar 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
cleaness week for mission clean ganga start toady from varanasi
नगर निगम की ओर से गंगा सफाई पखवाड़ा शुरू - फोटो : twitter
काशी में गंगा सफाई अभियान की मुहिम अब परवान चढ़ेगी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के नमामि गंगे योजना के तहत गुरुवार को गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए काम तेज हो गया। मेयर रामगोपाल मोहले और नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने  नगर निगम में स्वच्छता पखवाड़ा का विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन


अभियान के माध्यम से जनजागरूकता और जन सहभागिता के माध्यम से लोगों में गंगा सफाई के प्रति जोड़ना है।
नमामि गंगा योजना के तहत नदी किनारे स्थित नगरीय क्षेत्रों, कस्बों, घाटों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राष्ट्रीय नदी को स्वच्छ बनाने एवं उसमें  जलीय जंतुओं को संरक्षित करने केप्रति जागरूकता लाना है।
विज्ञापन


31 मार्च तक चलने वाले इस सफाई पखवाड़े की जिम्मेदारी पर्यावरण शिक्षण केंद्र को दी गई है। उद्घाटन अवसर पर मेयर ने कहा कि गंगा में घरेलू कचरे को प्रवाहित करने से रोकना, प्रदूषण में कमी लाना, सीवेज को गंगा न बहाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए लंबे समय से प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अब नए सिरे से गंगा पर काम शुरू हुआ है। इसका असर दिखेगा और गंगा को साफ सुथरा बनाने में सफल होंगे।

नगर आयुक्त ने नगर निगम की ओर से बनाए गए सफाई दूतों, नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर गंगा के साथ घाटों और शहर को साफ सुथरा बनाने में अपना सहयोग करें।

शिक्षण केंद्र के प्रोजेक्ट कोआर्डीनेटर नीरज कुमार पाल ने कहा कि पखवाड़े के अंतर्गत गंगा संदेश यात्रा, गंगा स्वच्छता श्रमदान, गंगा प्रर्दशनी सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, गंगा टास्क फोर्स, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, रोटरी क्लब का भी सहयोग लिया जाएगा।

ये होंगे कार्यक्रम

cleaness week for mission clean ganga start toady from varanasi
‘स्वच्छता पखवाड़ा’ हुआ विधिवत आगाज - फोटो : अमर उजाला
‘स्वच्छता पखवाड़ा’  के तहत शहर भर में गंगा संदेश यात्रा, गंगा स्वच्छता श्रमदान, गंगा प्रदर्शनी, चित्रकला, निबंध, स्लोगन की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा पदयात्रा, गंगा आरती, गंगा चौपाल का कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed