फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Class three student sexual harassment by sweeper in school at varansi

शर्मनाक: वाराणसी के एक बड़े स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म, वॉशरूम में सफाईकर्मी ने की हैवानियत

Sat, 27 Nov 2021 12:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Nov 2021 12:22 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा से हैवानियत की घटना हुई है। सफाई कर्मी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Class three student sexual harassment by sweeper in school at varansi
फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में शुक्रवार दोपहर कक्षा तीन की छात्रा के साथ सफाई कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। खून से लथपथ छात्रा के घर पहुंचने पर परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई। आरोपी सफाई कर्मी को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीसीपी वरुणा और फोरेंसिक टीम ने स्कूल परिसर में घटनास्थल की छानबीन की। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


शिवपुर थाना क्षेत्र के एक कालोनी में रहने वाली छात्रा कक्षा तीन में पढ़ती है। दोपहर बाद छात्रा जब घर पहुंची तो काफी सहमी हुई थी और जब मां ने उसके यूनीफार्म देखे तो उस पर खून के धब्बे लगे हुए थे। इस बीच बदहवाश हाल में छात्रा ने अपनी मां को पूरी बात बताई तो उनके पैरों तले जैसे जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने मां को बताया कि सफाई करने वाले अंकल ने गलत हरकत की। मां ने बच्ची के पिता को घटना की जानकारी दी तो फौरन डायल-112 पर सूचना दी गई। सिगरा पुलिस के संग बच्ची और परिजन स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रबंधन से पूछताछ के बाद पुलिस ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पांच मिनट के फुटेज में छात्रा और सफाई कर्मचारी अकेले में पाए गए। 

Class three student sexual harassment by sweeper in school at varansi
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

सफाई कर्मचारी अजय कुमार को चिह्नित करते हुए पुलिस ने उसे कैंट स्थित मानसनगर पसियाना मोहल्ले से गिरफ्तार किया। सिगरा थाने में पुलिस ने पूछताछ की तो सफाई कर्मचारी घटना के बाबत मौन रहा। वहीं घटना से परिजनों में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ काफी आक्रोश रहा। आक्रोशित कई अभिभावक स्कूल में पहुंच गए थे।

छात्रा की पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिक छात्रा का मेडिकल कराया गया है। शनिवार को अदालत में आरोपी को पेश किया जाएगा।- विक्रांत वीर, डीसीपी वरुणा जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed