फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Class IV Employees Union warns of agitation over 9-point demands, including lifting of recruitment ban

Varanasi News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने भर्ती प्रतिबंध हटाने समेत 9 सूत्री मांगों पर दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 18 Apr 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Class IV Employees Union warns of agitation over 9-point demands, including lifting of recruitment ban
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। कलेक्ट्रेट माल विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन बहाली और भर्ती प्रतिबंध हटाने समेत 9 सूत्री मांगों पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को तेलियाबाग स्थित एक धर्मशाला में पत्रकारवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया, तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। संघ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगे प्रतिबंध को तत्काल हटाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रिक्त पदों के कारण कार्य का बोझ बढ़ रहा है। विशेष परिस्थितियों में न्यूनतम वेतन पर नई नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं। कलेक्ट्रेट में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी जमादार, दफ्तरी और सीनियर माली की तर्ज पर 1900 ग्रेड-पे (पे-बैंड) दिया जाए। संघ ने पुरानी पेंशन बहाली को तत्काल लागू करने की मांग की। लिपिकों और प्रभारी अधिकारियों के चक्कर काटने के बजाय प्रत्येक माह जिलाधिकारी के साथ जिलाध्यक्ष/जिलामंत्री की बैठक की जाए। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह और प्रान्तीय उपाध्यक्ष विजय यादव ने भी एकजुट होकर हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed