फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   class 9th student commits suicide after losing thousands of rupees in online game in varanasi

लत ने ली जान: ऑनलाइन गेम में हजारों रुपए हारने के बाद 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

Tue, 03 Oct 2023 03:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 03 Oct 2023 03:59 PM IST
सार

वाराणसी के छितौना गांव में 9वीं कक्षा के छात्र राहुल मौर्य  ने फंदे से लटक मौत को गले लगे लिया। ग्रामीणों के अनुसार राहुल मोबाइल में पबजी और ड्रीम 11 जैसे ऑनलाइन खेलता था। सोमवार को वह इसी चक्कर में 80 हजार रुपये हार गया था। 

विज्ञापन
class 9th student commits suicide after losing thousands of rupees in online game in varanasi
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

स्कूली बच्चों में मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की बढ़ती लत परिजनों के खुशियों को खत्म कर रही है। ऑनलाइन गेम के दुष्परिणाम का एक ऐसा ही दुखद मामला वाराणसी में सामने आया है। चौबेपुर थानांतर्गत छितौना में 9वीं कक्षा के छात्र ने फंदे से लटक मौत को गले लगे लिया। घटना सोमवार देर रात की है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


चिरईगांव चौबेपुर थानांतर्गत छितौना निवासी राहुल मौर्य (15) पुत्र राजू मौर्य 9वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार देर रात घर में पंखे के सहारे फंदे से लटक गया। वह काफी देर तक नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू हुई। मां ने बगल के कमरे में पंखे से बेटे को लटकता देखी तो चीख पड़ी।

विज्ञापन

हार गया था 80 हजार रुपये

ग्रामीणों के अनुसार राहुल मौर्य मोबाइल में पबजी और ड्रीम-11 जैसे ऑनलाइन खेलता था। सोमवार को वह इसी चक्कर में 80 हजार रुपये हार गया था। समझा जाता है कि हार से हुए घाटे और परिजनों के भय से उसने मौत को गले लगा लिया। राहुल एक बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता किसान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed