{"_id":"5e25ea068ebc3ec6e91f9274","slug":"clash-between-two-sides-man-injured-in-rasra-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो पक्ष एकदम से आ गए आमने-सामने, जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो पक्ष एकदम से आ गए आमने-सामने, जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल
Mon, 20 Jan 2020 11:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
demo
बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर जमकर चले, जहां एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में पांच की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बलिया के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में छह से अधिक को हिरासत में लिया है। पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
सोमवार को हुए विवाद में विद्यावती देवी 38 वर्ष पत्नी दिनेश राजभर, प्रभावती देवी 65 वर्ष पत्नी सरदार राजभर, हेमवंती देवी 45 वर्ष पत्नी पारसनाथ राजभर, चंदा देवी 35 वर्ष पत्नी कमलेश राजभर, आरती देवी, अनिल कुमार, कु गरिमा, कु महिमा, अनीता देवी, प्रियंका देवी, गंगा राजभर, बहादुर राजभर, चंदा देवी, राजकुमार, संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्रभावती देवी, चंदा देवी, आरती देवी, गरिमा, प्रियंका देवी की हालत गंभीर होने का चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।