फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clash between pasengers and auto drivers

आटो वाले करते रहे मनमानी, चौराहे-चौराहे किचकिच

Fri, 23 Jan 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Updated Fri, 23 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Clash between pasengers and auto drivers
परिवहन विभाग ने आटो रिक्शे का किराया कम तो कर दिया लेकिन उसे प्रभावी ढंग से लागू करने का कोई इंतजाम नहीं किया। आटो चालक गुरुवार को दिन भर मनमाने तरीके से किराया वसूल करते रहे। इस बात पर कई स्थानों पर उनकी यात्रियों में कहासुनी भी हुई। कुछ जगह तो मारपीट तक की नौबत आ गई। अब परिवहन विभाग के अफसर कह रहे हैं कि आटो चालकों को हफ्ते भर का समय दिया गया है। उसके बाद भी मनमानी पर रोक न लगी तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लक्खी चौतरा के मधुकर की बहन ककरमत्ता से गोदौलिया पहुंची। आटो वाला उनसे 20 रुपये लेने पर अड़ गया। बहुत कहासुनी होने पर दो रुपये कम किए। इस तरह का नजारा हर चौराहे पर देखने को मिला। इसी तरह दीपक गुप्ता कैंट से बीएचयू पहुंचे और नए दर से किराया देने लगे तो आटो वाले ने बुरा भला कहना शुरू किया। उन्होंने पिकेट पर तैनात पुलिस वाले से शिकायत की लेकिन सुनवाई ही नहीं हुई।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने न आटो पर नए किराए की सूची चस्पा की और न ही शहर के प्रमुख चौराहों पर। लिहाजा लोगों को जगह-जगह आटो वालों के दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हुई। पांडेयपुर में बद्री द्विवेदी से आटो वाले मारपीट पर उतारू हो गए और उनको तभी छोड़ा जब उन्होंने मुंहमांगा किराया चुका दिया। राजेश यादव ने बताया कि वह रोज पड़ाव से मैदागिन आते-जाते हैं। सुबह आटो वाले ने पुराना किराया 15 रुपये ही लिया लेकिन रात में लौटने लगे तो 20 रुपये वसूल किए गए। बैठक में तीन सवारी बैठाना तय हुआ है लेकिन पांच-पांच सवारियां भरी जाती रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed