फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Claimant from outside BHU can get the responsibility of director

Varanasi News: बीएचयू से बाहर के दावेदार को मिल सकती है निदेशक की जिम्मेदारी

Thu, 31 Aug 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Claimant from outside BHU can get the responsibility of director
आईएमएस बीएचयू में निदेशक पद पर तैनाती के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले साक्षात्कार पर सभी की नजरें टिकी हैं। अंतिम दौड़ में 14 नाम हैं। इनमें से सात आईएमएस बीएचयू के हैं। मुंबई, लखनऊ, दिल्ली, छत्तीसगढ़ सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों के सात डॉक्टरों ने भी दावेदारी की है। चर्चा है कि इस बार आईएमएस बीएचयू के बाहर के किसी डॉक्टर को निदेशक की जिम्मेदारी दी जा सकती है। आईएमएस में अप्रैल 2022 से ही निदेशक का पद खाली चल रहा है। प्रो.एसके सिंह कार्यवाहक निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। स्थायी निदेशक की तैनाती के लिए बृहस्पतिवार सुबह 9.30 बजे से कुलपति आवास पर साक्षात्कार होगा। इसके लिए भर्ती प्रकोष्ठ की बुधवार को दिन भर तैयारी चलती रही। अधिकांश दावेदार देर शाम तक वाराणसी आ गए। कुछ लोग ऑनलाइन साक्षात्कार देंगे।
विज्ञापन

प्रो बीआर मित्तल ने बीच में ही छोड़ा था प्रभार
पिछले वर्ष साक्षात्कार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के प्रो. बीआर मित्तल के नाम पर मुहर लगाई गई थी, लेकिन वह लंबे समय तक नहीं रुक सके। प्रो. बीआर मित्तल के दिसंबर 2020 में निदेशक बनने के बाद डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा किया था। इसके बाद इस्तीफा देकर वापस चंडीगढ़ चले गए। इस बार भी बीएचयू से बाहर के किसी नाम पर फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन

000
24 ने किया था आवेदन, 10 हो गए बाहर
विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन मांगे गए थे, उसमें कुल 24 लोगों ने आवेदन किया था। आवेदन फार्मों की स्क्रीनिंग के बाद 14 लोगों का नाम साक्षात्कार वाली सूची में शामिल किया गया है, जबकि अलग-अलग कारणों से 10 लोग साक्षात्कार के लिए चयनित नहीं हो पाए। इसमें सभी योग्यता को पूरी नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
इनका होना है साक्षात्कार
डॉ. गोपालनाथ, डॉ. कैलाश कुमार, डाॅ. संजीव कुमार गुप्ता, डॉ.अशोक कुमार, डॉ. राहुल खन्ना, डॉ. विनोद कुमार दीक्षित, डॉ. अमित रस्तोगी, डाॅ.सत्य नारायण शंखवार, डॉ. हरीश मनीलाल पाठक-, डॉ.अभय कुमार, डॉ. हर्षद पी ठाकुर, डाॅ. ओमकुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनिमेश मिश्रा।

000
नीति आयोग के सदस्य भी होंगे शामिल
आईएमएस बीएचयू में निदेशक पद के लिए होने वाले साक्षात्कार में गवर्निंग बाॅडी के चेयरमैन और नीति आयोग के सदस्य डॉ.वीके पॉल प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा वाराणसी से बाहर के कुछ लोग ऑनलाइन भी जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed