{"_id":"64370b9151ad505a3b040fb4","slug":"civil-felicitation-of-dr-ritwik-sanya-varanasi-news-c-20-vns1013-152111-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: डॉ. ऋत्विक सान्याल का हुआ नागरिक अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: डॉ. ऋत्विक सान्याल का हुआ नागरिक अभिनंदन
विज्ञापन
आचार्या प्रेमलता शर्मा स्मारक ध्रुपद गुरुकुल की ओर से सामनेघाट स्थित रामछाट पार शिल्प न्यास में बुधवार को ध्रुपद गायक प्रो. ऋत्विक सान्याल का नागरिक अभिनंदन हुआ। ध्रुपद संध्या में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से उन्हें बधाई दी।
प्रो. ऋत्विक सान्याल ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि मैं अंतिम सांस तक ध्रुपद की सेवा करता रहूंगा। इस दौरान कलाप्रेमियों ने प्रो. ऋत्विक व उनकी पत्नी शुभलक्ष्मी सान्याल को सम्मानित किया गया। ख्यात ध्रुपद गायक पं. उदय भवालकर ने पं. ऋत्विक को संगीतांजलि अर्पित की। उन्होंने राग छायानट में अलापचारी के साथ चौताल व अन्य तालों में निबद्ध ध्रुपद की रचनाएं पेश कीं। पखावज पर आदित्य दीप, तानपुरा पर मृणालिनी और डॉ. सियाराम ने संगत की। न्यास के संस्थापक प्रो. मदनलाल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संगीतज्ञ डॉ. राजेश्वर आचार्य, वाराणसी एयरपोर्ट की निदेशक अर्यमा सान्याल, प्रो. वीरेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. मधुछन्दा दत्ता, प्रो. केके शर्मा, प्रो. संगीता पंडित आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।