फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   City shuttle bus service started between highway and station

Varanasi News : हाईवे से स्टेशन के बीच सिटी की शटल बस सेवा शुरू, भीड़ के आगे कम पड़ रही रोडवेज की 320 बसें

Wed, 12 Feb 2025 12:22 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2025 12:22 AM IST
सार

महाकुंभ के दौरान यातायात व्यवस्था को सुधारने के तमाम दावे किए जा रहे हों लेकिन फिर भी व्यवस्था पटरी पर आती नजर नहीं आ रही है। हाईवे से स्टेशन के बीच सिटी की शटल बस सेवा की शुरूआत हो चुकी है। उम्मीद है कि इससे व्यवस्था को जान मिलेगी। बता दें कि पहले रोडवेज की 320 बसें चल रही हैं और अन्य रूटों पर 200 दौड़ रही हैं इसके साथ ही हरहुआ और जगतपुर से भी 100 निजी बसें चल रही है। 

विज्ञापन
City shuttle bus service started between highway and station
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें

विस्तार

कैंट रोडवेज बस स्टेशन से प्रयागराज रूट पर छोटी-बड़ी बसें चलाई जा रही हैं। सुबह से रात तक 320 बसें महाकुंभ के लिए चल रही हैं। 100 निजी बसें अस्थाई बस अड्डा जगतपुर और हरहुआ से चल रही हैं। बावजूद बसें कम पड़ जा रही हैं। वहीं, गोरखपुर, लखनऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर और अयोध्या के बीच 200 बसें चल रही हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को कैंट बस स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की इस कदर भीड़ रही कि बसें जैसे ही लग रही थीं, तुरंत भर जा रही थी। साधारण बसों में यात्री ठसाठस रहे। स्टेशन से बस निकलते ही परिचालकों ने गेट बंद कर लिए। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए बसें हर समय है।
विज्ञापन


320 बसें नियमित तौर पर चलाई जा रही हैं। वहीं, अन्य जिन भी रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है तो उस रूट पर भी बसें भेजी जा रही हैं। गोरखपुर, लखनऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर और अयोध्या के बीच 200 बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे से स्टेशन के बीच सिटी की शटल बस सेवा शुरू
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की 120 बसें जंसा, अकेलवा, मोहनसराय और हरहुआ की ओर लगाई गई हैं, जो यात्रियों को लेकर बस स्टेशन पहुंच रही हैं। शटल सेवा के रूप में इन बसों से यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed