{"_id":"601da2ce8ebc3e4b5e2a0c40","slug":"city-bus-on-ppp-model-city-news-vns573064721","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मॉडल पर सिटी बसों को चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मॉडल पर सिटी बसों को चलाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आने वाले दिनों में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बसों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने की तैयारी है। इसके लिए कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने प्रस्ताव बनाने का परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया है। शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में कमिश्नर ने कहा कि पीपीपी मॉडल पर सिटी बसों का संचालन किया जाए। वहीं रोडवेज अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर आगामी बोर्ड बैठक में रखने का निर्देश भी दिया।
अपर जिलाधिकारी नगर, नगर निगम, परिवहन विभाग के अधिकारियों संग बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि बसों के संचालन खर्चे में कमी के लिए डीजल की खपत को कम करने की रणनीति बनाकर कार्य करने की जरूरत है। बोर्ड बैठक में सिटी बसों में कार्यरत संविदा के चालक व परिचालकों के ईपीएफ को 50 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1 रुपये प्रति किलोमीटर करने का निर्णय लिया गया। कमिश्नर ने सिटी बसों में आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए खर्चों में कटौती तथा यात्रियों की संख्या में वृद्धि पर कार्य करने के निर्देश दिए।
बेहतर सुविधा देने पर जोर
वर्तमान में काशी व कैंट डिपो के तहत शहर में 117 सिटी बसें चल रही हैं। कमिश्नर ने सिटी बस सेवा को यात्री के लिए बेहतर व सुविधा युक्त करने पर जोर दिया। ताकि लोग अधिक से अधिक उपयोग करें। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में इलेक्ट्रिक बसें शहर में आ जाएंगी। इसके संचालन से जुड़ी तैयारियां पूरी की जाएं। बैठक का संचालन रोडवेज के प्रबंध निदेशक एसके राय ने किया।