फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chunav

101 न्याय पंचायतों के लिए लगाए जाएंगे 404 टेबल

Sat, 24 Apr 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
chunav
वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 2 मई को होने वाली मतगणना की तैयारी की गई है। 8 ब्लाकों के 101 न्याय पंचायतों के लिए 404 टेबल लगाए जाएंगे। इसके लिए राइफल क्लब में हुई बैठक में सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

2592 बूथों की मतपेटियों की गिनती के लिए ऑठों ब्लॉकों में 8 स्थान निर्धारित किए गए हैं। जहां पर अधिकारियों की देखरेख में गिनती शुरू की जाएगी। प्रति न्याय पंचायत में चार गणना टेबल लगाने का निर्देश दिया गया। सभी मतगणना टेबल पर 1 पर्यवेक्षक एवं 4 मतगणना सहायक लगाए जाएंगे। समस्त विकास खंडों से मतगणना कराने के लिए कमरों की संख्या व टेबल की संख्या के संबंध में निर्देश दिया गया। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को मतगणना स्थलों पर मतगणना की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। मतगणना स्थलों पर पानी का टैंकर, चिकित्सीय टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था कराने को कहा गया। इसके साथ मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में समस्त निर्वाचन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट----------
इन आठ स्थानों पर होगी गिनती
पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार सेवापुरी ब्लाक के लिए आईटीआई कॉलेज कपसेठी में गिनती होगी। बड़ागांव के लिए बलदेव डिग्री कॉलेज, पिंडरा के लिए नारायणी चैलेंजर कान्वेंट स्कूल गंगापुर, हरहुआ के लिए काशी कृषक इंटर कॉलेज, चोलापुर के लिए आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज, चिरईगांव के लिए जयप्रकाश स्नातकोतर महाविद्यालय उमराहा, आराजी लाइन के लिए जगतपुर डिग्री कॉलेज और काशी विद्यापीठ के लिए डिवाइन सैनिक स्कूल लहरतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed