फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Christmas preparations in full swing, decorations being done in homes, cakes being prepared

Merry christmas 2022: वाराणसी का महा गिरजाघर है सौहार्द की मिसाल, क्रिसमस के लिए ऐसे हो रही है तैयारियां

Sat, 17 Dec 2022 07:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 17 Dec 2022 07:36 AM IST
सार

छावनी स्थित सेंट मैरिज महागिरजाघर का मरियममालय सौहार्द की मिसाल है। इसे एक हिंदू रानी ने बनवाया था। सभी धर्मों के लोग यहां आते हैं। विजयानगरम की रानी भागीरथी देवी के पति को गले का कैंसर था।

विज्ञापन
Christmas preparations in full swing, decorations being done in homes, cakes being prepared
क्रिसमस केक - फोटो : istock

विस्तार

काशी में सभी धर्मों के आराधना स्थलों का सम्मान होता है। छावनी स्थित सेंट मैरिज महागिरजाघर का मरियममालय सौहार्द की मिसाल है। इसे एक हिंदू रानी ने बनवाया था। सभी धर्मों के लोग यहां आते हैं। 

विज्ञापन

विजयानगरम की रानी भागीरथी देवी के पति को गले का कैंसर था। कई जगहों पर इलाज कराया, लेकिन ठीक नहीं हुआ। रानी उस समय छावनी स्थित बड़ा गिरजा आई और पति के लिए मन्नत मांगी। बताते हैं कि इसके बाद वह ठीक हो गए। जिसके बाद रानी ने 1929 में मरियममालय बनवाया। यहां मरियम की दो मूर्तियां हैं। मरियममालय को गुफा के रू प में तैयार किया गया है। जहां मरियम के नाम एक संदेश भी लिखा है। 
विज्ञापन

मैत्री भवन के निदेशक फिलिफ डेनिस ने बताया कि सबसे ज्यादा चढ़ावा मरियममालय में आता है। यहां सभी धर्म के लोग दर्शन करने आते हैं। क्रिसमस के दिन लोग कैंडल भी जलाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Christmas preparations in full swing, decorations being done in homes, cakes being prepared
क्रिसमस केक - फोटो : istock

सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है महा गिरजाघर
मरियममालय सौहार्द की मिसाल पेश करता है। वहीं, महा गिरजाघर सर्व-धर्म समभाव को आगे बढ़ाता है। चर्च की दीवारों पर बाइबिल के संदेश के साथ ही श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक भी पीतल धातु से बने अक्षरों में उकेरे गए हैं। अष्ट कोणीय वास्तुकला में आर्किटेक्ट कृष्ण मेनन और ज्योति शाही ने डिजाइन तैयार किया है। महा गिरजाघर की बुनियाद अंग्रेजी हुकूमत के दौरान 1820 में रखी गई थी। 1993 में पुनर्निर्माण कराया गया। इसके बाद से महागिरजाघर की खूबसूरती की चर्चा पूरे देश में होती है।
 
मेवे व फलों से तैयार हो रहा प्लम केक

सदर बाजार निवासी नम्रता स्टीफंस क्रिसमस के लिए केक तैयार करने में जुटी है। नम्रता बताती हैं कि रिच प्लम केक और रम ड्राई फ्रूट केक के बिना क्रिसमस की खुशियां अधूरी रहती हैं। यह केक सिर्फ क्रिसमस पर ही मिलता है। इसे ड्राई फ्रूट व फलों से तैयार किया जाता है।  

बच्चों के साथ तैयारियों में जुटे दादा-दादी
छावनी निवासी डॉ. विनीत जोसेफ स्टीफंस के बच्चे नव्या व विवान घर की सजावट में जुट गए हैं। प्रभु यीशु के लिए चरनी सजाने में उनके दादा सुरेश व दादी अनिता भी मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed