फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Christmas celebration in pictures: Mary's son was born at midnight, songs of the Lord's birth resounded

तस्वीरों में क्रिसमस का जश्न: आधी रात को जन्मा मरियम का लाल, हर तरफ गूंज उठे प्रभु के जन्म के गीत

Sun, 25 Dec 2022 01:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 25 Dec 2022 01:32 PM IST
सार

वाराणसी में शनिवार का रात जैसे ही 12 बजे, शहर के सभी 44 छोटे बड़े चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के गीत गूंजने लगे। झूमती है जिंदगी, झूमती क ली-कली, आज आया है मसीही...., चरनी में चमका चमकीला सितारा...। आदि गीत गाए। बधाई गीतों के बीच पुरोहितों ने प्रभु यीशु के जन्म की पूजा शुरू की।

विज्ञापन
Christmas celebration in pictures: Mary's son was born at midnight, songs of the Lord's birth resounded
आधी रात को जन्मा मरियम का लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाये गिरजाघरों में सांझ ढलने के साथ ही उल्लास छा गया। मसीही समुदाय के लोगों की निगाहें घड़ी की सुइयों पर टिकी थीं। जैसे ही 12 बजे शहर के सभी 44 छोटे बड़े चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के गीत गूंजने लगे। झूमती है जिंदगी, झूमती क ली-कली, आज आया है मसीही...., चरनी में चमका चमकीला सितारा...। आदि गीत गाए। बधाई गीतों के बीच पुरोहितों ने प्रभु यीशु के जन्म की पूजा शुरू की। मिस्सा पाठ के बीच मरियम के लाल का जन्म हुआ। बिशप समेत अन्य पुरोहितों और पादरियों ने प्रभु यीशु मसीह की छोटी कृति को परिसर में स्थापित चरनी की झांकी में बिराजा। इसके बाद फादर ने लोगों को मुक्तिदाता के आगमन का संदेश सुनाया। लोगों ने कैरल सुनकर, कैंडल जलाकर और केक काटकर यीशु मसीह के आगमन की खुशियां मनाई और एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान शहर के सभी चर्च रोशनी से जगमगा रहे थे। चर्च में बनाई गई प्रभु के जन्म की झांकी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन


 

Christmas celebration in pictures: Mary's son was born at midnight, songs of the Lord's birth resounded
क्रिसमस का जश्न - फोटो : अमर उजाला
छावनी स्थित सेंट मेरिज महागिरजाघर में वाराणसी धर्म प्रांत के बिशप यूजीन जोसेफ ने पल्ली पुरोहितों के साथ जन्म की पूजा विधियां पूरी कीं। प्रवचन में कहा कि मानवता का उद्धार करने को प्रभु यीशु ने जन्म लिया है। लाल चर्च में पादरी संजय दान ने प्रभु के जन्म की पूजा करवाई। सेंट पॉल चर्च, बेथलफु ल गॉस्पल चर्च, रामकटोरा चर्च, तेलियाबाग चर्च, सेंट थॉमस चर्च, ईसीआई चर्च ककरमत्ता सहित विजेता प्रेयर मिनिस्ट्री में प्रभु जन्म की पूजा प्रार्थना की गई। प्रभु के आगमन के बाद बिशप यूजीन ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Christmas celebration in pictures: Mary's son was born at midnight, songs of the Lord's birth resounded
क्रिसमस मेला संग विशेष प्रार्थना सभाएं - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस मेला संग विशेष प्रार्थना सभाएं
सेंट मेरिज महागिरजाघर में दो दिवसीय मेले का शुभारंभ रविवार से होगा। विभिन्न तरह के खाने के स्टॉल के साथ बच्चों व युवाओं के लिए झूले भी होंगे। क्रिसमस के उपलक्ष्य में चर्च में सुबह व शाम को विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी। वहीं, महागिरजाघर में आने वाले पर्यटक प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित कहानी का मंचन भी देख सकेंगे। 
विज्ञापन

Christmas celebration in pictures: Mary's son was born at midnight, songs of the Lord's birth resounded
हर तरफ गूंज उठे प्रभु के जन्म के गीत - फोटो : अमर उजाला
बोन फायर व कैंडल सर्विस
प्रभु यीशु के आगमन के पहले चर्चों में अलग-अलग सर्विस का आयोजन हुआ। लाल चर्च में बोन फायर सर्विस हुई। समुदाय के लोगाें ने प्रार्थना कर प्रभु के आगमन की खुशियां मनाईं।

Christmas celebration in pictures: Mary's son was born at midnight, songs of the Lord's birth resounded
रात 12 बजते ही सभी ने प्रभु की प्रार्थना की और देश में शांति, सौहार्द को लेकर प्रार्थना की। - फोटो : अमर उजाला
सिगरा स्थित सेंट पॉल चर्च व गोदौलिया स्थित सेंट थॉमस चर्च में मिड नाइट सर्विस हुई। रात 12 बजते ही सभी ने प्रभु की प्रार्थना की और देश में शांति, सौहार्द को लेकर प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed