फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chinese photographers group visit varanasi

बनारस आए चाइनीज फोटोग्राफर्स के दल ने कहा- नहीं चाहते भारत से रिश्ता बिगड़े

Mon, 24 Jul 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 24 Jul 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
chinese photographers group visit varanasi
चाइनीज फोटोग्राफर्स दल ने गंगा घाट और सारनाथ में फोटोग्राफी की - फोटो : अमर उजाला
जंग किसी भी देश की सेना या जनता नहीं चाहती। भारत और चीन के बीच कड़वाहट कम होनी चाहिए। यह कहा रविवार को वाराणसी आए चाइनीज फोटोग्राफर्स के दल ने। यह 12 सदस्यीय दल भारत और चीन के बीच आध्यात्मिक और व्यापारिक रिश्तों पर फोटो और वीडियो शूट करने आया हुआ है।
विज्ञापन


गंगा घाट से सारनाथ तक उन्होंने फोटो और वीडियो शूट करने के लिए पसीना बहाया।  चीन के आन्ह्वे प्रांत से जुडे़ फोटोग्राफर्स वांग जिन लियांग, फान ताव चिर, थियेन थियेन, दाय जियेन फंग ने कहा कि भारत और चीन के बीच कई समानताएं हैं।
विज्ञापन


चीन में बड़ी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबी रहते हैं और भगवान बुद्ध से जुड़े कई प्रमुख स्थल भारत में हैं। भारत और चीन के व्यापारिक रिश्ते भी वर्षों पुराने हैं। भारत के लोग दयालु और सहिष्णु होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अनेक संस्कृतियों के बीच एक साथ रहने की प्रवृत्ति उन्हें बहुत आकर्षित करती है। इस दल के गाइड दिल्ली निवासी खतीब खान के माध्यम से उन्होंने बताया कि उनको भारत की चपाती उन्हें बहुत पसंद है। यह दल  सोमवार को लौट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed