फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children will give unit test every two weeks, teachers will fill diary

बच्चे हर दो हफ्ते में देंगे यूनिट टेस्ट, शिक्षक भरेंगे डायरी

Thu, 08 Jul 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Children will give unit test every two weeks, teachers will fill diary
परिषदीय विद्यालयों में अब हर दो हफ्ते में छात्रों का यूनिट टेस्ट होगा। शैक्षिक वातावरण में सुधार व बच्चों के लर्निंग लेवल को बढ़ाने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है। इसके आधार पर पढ़ने में कमजोर छात्रों पर शिक्षक ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। वहीं शिक्षकों को शिक्षण कार्यों के संबंध में डायरी लिखनी होगी।
विज्ञापन

यूनिट टेस्ट के माध्यम से शिक्षक उन छात्रों का आकलन करेंगे जिनका लर्निंग लेवल व बौद्धिक क्षमता कमजोर है। लर्निंग लेवल कम होने पर उनका समूह बनाकर रोज रिमेडियल टीचिंग की जाएगी। जिसकी अलग से कक्षाएं होंगी व छात्रों को अलग तरीके से पढ़ाया जाएगा। छात्रों को रोज समाचार पत्र पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बच्चों से समाचार पत्र में दिए गए विषय वस्तु पर प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

तकनीक से बढ़ाएंगे लर्निंग लेवल
टीचिंग मॉड्यूल में शिक्षकों को करीब 18 तकनीक बताए गए हैं। लर्निंग लेवल बढ़ाने के लिए शिक्षक अलग अलग तकनीक का प्रयोग करेंगे। छात्रों का लर्निंग लेवल बढ़ाने के लिए टीचिंग मॉडल में से कौन सा तकनीक अपनाएंगे इसके बार में डायरी में विस्तार से बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश पर यह बदलाव अभी से लागू हो गए हैं, लेकिन विद्यालय बंद होने से बच्चे अभी नहीं आ रहे हैं। जैसे ही विद्यालय में शिक्षक और छात्र दोनों उपस्थित रहेंगे, यह व्यवस्था उसी दिन से लागू क र दी जाएगी। - राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed