फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children showcased their talents at the Children's Fair

Varanasi News: बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 15 Feb 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their talents at the Children's Fair
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में आशा ट्रस्ट और लोक समिति की ओर से संचालित आशा सामाजिक विद्यालय का 32वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। विद्यालय परिसर में भव्य बाल मेला एवं प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार, यूनियन बैंक के उप अंचल प्रमुख कुमार दीप्तिमान गुप्ता, वरिष्ठ गांधीवादी समाजसेवी रामधीरज भाई, आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभ पांडेय और लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने कहा कि बच्चों में अपार प्रतिभा निहित होती है और ऐसे आयोजन उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। बाल मेले में बच्चों ने खानपान स्टॉल, संगीत प्रतियोगिता, खेलकूद में भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन सुनील मास्टर, स्वागत विद्या एवं मंजिता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर मास्टर ने दिया। ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, पूर्व प्रधान, डॉ. नरेंद्र कुमार पटेल, सीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed