फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children's ward and pediatrician will continue to search in Ramnagar hospital

रामनगर अस्पताल में ढूंढते रह जाएंगे बच्चों का वार्ड और बाल रोग विशेषज्ञ

Tue, 10 Aug 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Children's ward and pediatrician will continue to search in Ramnagar hospital
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए रामनगर के लालबहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल में तैयारी नाकाफी हैं। यहां बच्चों के लिए एक वार्ड है, मगर कोई संकेतक नहीं होने से आप अस्पताल में इसे ढूंढते रह जाएंगे। अस्पताल के 17 डॉक्टर हैं, लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ ही नहीं है। इसके साथ ही 100 बेड वाले अस्पताल में सिर्फ पांच पर ही 24 घंटे ऑक्सीजन की सुविधा है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 1000 से 1500 मरीज आते हैं। कोरोना काल में अस्पताल को लेबल वन श्रेणी का अस्पताल बनाया गया था। यहां कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की सुविधा दी जाती थी। अभी फिलहाल अस्पताल में कोई कोरोना मरीज भर्ती नहीं है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि अस्पताल में बच्चों के लिए एक वार्ड आरक्षित है। जबकि हकीकत में जब वार्ड की तलाश की गई तो अस्पताल की दीवार पर एक जगह बने साइन मार्क पर बच्चों का वार्ड लिखा है, लेकिन किसी रूम पर बच्चों का वार्ड नहीं लिखा गया था। ऐसे में कोई मरीज अगर बच्चों का वार्ड अस्पताल में ढूंढेगा तो उसे साइन मार्क तो मिलेगा, लेकिन बच्चे किस रूम में भर्ती होंगे उसका पता नहीं लगेगा। डॉ. अरुण ने बताया कि अस्पताल में पहले बच्चों के दो डॉक्टर थे। जब जरूरत होती है जिला अस्पताल से बुलाया जाता है।
विज्ञापन

लंबित है ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य
डॉ अरुण ने बताया कि 100 बेड के अस्पताल में अभी फिलहाल एक ही ऑक्सीजन प्लांट है। इसकी क्षमता 120 लीटर प्रति मिनट है। अस्पताल में 540 लीटर प्रति मिनट क्षमता के प्लांट के निर्माण का प्रस्ताव तो है लेकिन कब तक तैयार होगा इसकी जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed