फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children protested by banging plates in mau Mid-day meal has not prepared for three days

बच्चों ने थाली लेकर किया प्रदर्शनः तीन दिन से नहीं बना मिड डे मील, खाली पेट पढ़ाई करने को हैं मजबूर; होगी जांच

Wed, 14 Aug 2024 05:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 05:48 PM IST
सार

Mau News: मऊ के प्राथमिक विद्यालय हेमई में इस मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Children protested by banging plates in mau Mid-day meal has not prepared for three days
स्कूल में खाली थाली लेकर प्रदर्शन करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के बड़रांव विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हेमई प्रथम पर गत तीन दिनों से मध्याह्न भोजन नंहीं बनने से बच्चों को भूखे पेट ही बच्चों को पढ़ाई करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से परेशान बच्चों ने हाथों मे थाली लेकर प्रदर्शन किया। बच्चे पूरे दिन भूखे पेट ही विद्यालय से घरों को लौट गए। 

विज्ञापन


इस मामले मे प्रधानाध्यापक जैद अहमद का दावा है कि सभासद द्वारा खाना बनवाया जा रहा हैं, किन्तु बीते तीन दिनों से विद्यालय में भोजन नहीं बन रहा हैं। प्राथमिक विद्यालय हेमई प्रथम 56 बच्चों का नामांकन किया गया है। अभिभावकों के अनुसार, बच्चों को तीन दिन से मिड-डे-मील के तहत भोजन ही नहीं बन रहा है।
विज्ञापन




इसके चलते बच्चों को भूखे पेट ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। बुधवार को विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक शिवमुनी, देवेंद्र, सविता, राजकुमार, इंद्रमन ने बताया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बनने से बच्चे पूरे दिन भूखे रह गए। बीते तीन दिनों से यह स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में शिकायत करने पर समस्या का समाधान नही हो पा रहा। जबकि सरकार की मंशा है कि बच्चो को मध्याह्न भोजन मीनू के अनुसार उपलब्ध कराया जाए। यही नहीं बच्चों को दूध, फल का वितरण भी कभी नही किया जाता है।


खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम से संपर्क करने पर उनका फोन नहीं उठ सका। जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed