फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children of workers visited the Chandrayaan launch pad at ISRO and were introduced to the mission control center.

Varanasi News: श्रमिकों के बच्चों ने इसरो में देखा चंद्रयान का लाॅन्च पैड, मिशन कंट्रोल सेंटर से हुए रूबरू

Thu, 26 Feb 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Children of workers visited the Chandrayaan launch pad at ISRO and were introduced to the mission control center.
निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहा। योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट अटल आवासीय विद्यालय के दो छात्र-छात्रा आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (इसरो) का शैक्षणिक भ्रमण कर लौट आए हैं। छात्रा अपर्णा और छात्र श्रेयांश विश्वकर्मा ने इसरो में मिशन कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया जहां से अंतरिक्ष अभियानों का संचालन होता है। उन्होंने वह पहला लॉन्च पैड भी देखा जहां से चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण हुआ था साथ ही दूसरा लॉन्च पैड भी देखा जहां से एसएसएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी, आदित्य एल-1 और चंद्रयान-3 जैसे महत्वपूर्ण मिशनों का प्रक्षेपण किया गया था। अपर्णा ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों से मिलना और अंतरिक्ष अभियानों को समझना उनके लिए प्रेरणादायक रहा। वहीं, श्रेयांश ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय ने उन्हें बड़ा सपना देखने की प्रेरणा दी है। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि सरकार कम समय में अटल आवासीय विद्यालयों को नई पहचान दिलाने में सफल रही है। विद्यालय के प्रिंसिपल सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस तरह के भ्रमण से विद्यार्थियों को स्पेस साइंस और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में करियर बनाने की प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed