फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children made scientific models and organised a science exhibition

Varanasi News: बच्चों ने बनाए वैज्ञानिक मॉडल, लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

Thu, 17 Oct 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Children made scientific models and organised a science exhibition
परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डायट परिसर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय क्विज और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रत्येक विकास खंड से चयनित 5-5 छात्र-छात्राओं के मध्य जनपद स्तर पर आयोजित क्विज व विज्ञान प्रदर्शनी में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम का डीएलएड प्रशिक्षुओं ने स्वागत किया। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कार्यक्रम का उद्देश्य और महत्ता समझाया। डीएम ने गुरु का महत्व बताते हुए बेसिक शिक्षकों को शिक्षा के साथ संस्कार देने की बात कही। कहा कि बच्चों में कुछ नया करने और परिस्थितियों पर जीत हासिल करने का हौसला होना चाहिए। डीएम ने पांच बच्चों को टैबलेट, विज्ञान किट, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के विज्ञान मॉडल की जानकारी ली और क्विज में जाकर बच्चों से आयरन और विटामिन संबंधित प्रश्न पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed