Diarrhea: डायरिया की चपेट में बच्चे, मंडलीय अस्पताल में कई बच्चे भर्ती, जानें-लक्षण और बचाव के उपाय
मंडलीय अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में 100-120 बच्चों में से करीब 60 बच्चे डायरिया पीड़ित आ रहे हैं। 18 बेड के चिल्ड्रेन वार्ड में 14 पर डायरिया पीड़ित बच्चे भर्ती हैं।
विस्तार
भीषण गर्मी के बीच डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। इसकी चपेट में बच्चे आ रहे हैं। मंडलीय अस्पताल में ही 14 बच्चे भर्ती हैं। ओपीडी में भी उल्टी-दस्त के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: दो महीने में 365 बार...समर सिंह और आकांक्षा दुबे ने की फोन पर बात, क्या सुलझेगी केस की गुत्थी?
मंडलीय अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में 100-120 बच्चों में से करीब 60 बच्चे डायरिया पीड़ित आ रहे हैं। 18 बेड के चिल्ड्रेन वार्ड में 14 पर डायरिया पीड़ित बच्चे भर्ती हैं। किसी को उल्टी व दस्त हो रहा तो कोई पेट दर्द से परेशान है। शरीर में पानी की कमी भी हो रही, इस कारण बच्चों को भर्ती करना पड़ा है।
ये हैं लक्षण
सिर दर्द, थकान, पेशाब कम होना, चक्कर आने के साथ चिड़चिड़ापन, पेट में मरोड़, मुंह का सूखना, जी मिचलाना, सुस्ती, दस्त व ज्यादा नींद आना।
उपाय
तेज धूप में जाने से बचना चाहिए। जरूरत पर जाना भी है तो छाता इस्तेमाल करें। खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। तरल पदार्थ ज्यादा लें, बाजार में बनी चीजों खाने से बचें।