फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   children account will be open in anaj bank

चाइल्ड हंगर फ्री’ अभियान: वाराणसी के अनाज बैंक में अब बच्चों का भी खुलेगा खाता

Wed, 17 Oct 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 17 Oct 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
children account will be open in anaj bank
विश्व खाद्य दिवस पर ‘चाइल्ड हंगर फ्री’ अभियान की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में विशाल भारत संस्थान की ओर से संचालित अनाज बैंक के तीन वर्ष पूरे होने और विश्व खाद्य दिवस पर ‘चाइल्ड हंगर फ्री’ अभियान की मंगलवार को शुरुआत हुई। साथ ही नौ बच्चों को अनाज बैंक का पासबुक प्रदान किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एडीजी जोन पीवी रामा शास्त्री, निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. शैला त्रिपाठी तथा महंत बालक दास ने संयुक्त रूप से इस अभियान का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने ‘भूख: एक वैश्विक समस्या’ विषयक संगोष्ठी को संबोधित करने के दौरान कहा कि अपराधी बनने का एक बड़ा कारण भूख है। कहा कि पुलिस भी अनाज बैंक के सहयोग से ऐसे लोगों की मदद करेगी।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता व अनाज बैंक के संस्थापक तथा चेयरमैन डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सात वर्ष की जोया का वजन मात्र 14 किलो है। अब जोया की जिम्मेदारी अनाज बैंक ने उठा ली है। कहा कि  अनाज बैंक ने यह तय किया है कि भूख से पीड़ित बच्चाें का खाता खोलकर उनको प्रति सप्ताह पांच किलो अनाज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तलाक पीड़ित मुस्लिम व 70 वर्ष से ऊपर की वृद्ध महिलाओं के लिए भी यह खाद्य सुरक्षा चक्र है। उन्होंने बताया कि देश में जल्द ही 10 और अनाज बैंक की शाखाएं खोली जाएंगी। महंत पातालपुरी मठ ने कहा कि अनाज बैंक सरकार पर निर्भर नहीं है इसलिए किसी भी देश में इसकी उपयोगिता है। कार्यक्रम में गरीबी रेखा से नीचे की 200 महिलाओं को अनाज वितरित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed