फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Child tracking system will stop fake enrollment in schools

चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम से रुकेगा स्कूलों में फर्जी नामांकन

Sun, 13 Feb 2022 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Child tracking system will stop fake enrollment in schools
बंगाल, गुजरात व असम की तर्ज पर अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में सरकारी व निजी स्कूलों के साथ मान्यता प्राप्त मदरसों में अब छात्रों का फर्जी नामांकन नहीं हो सकेगा। इसको रोकने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत अब चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में इस सिस्टम को विकसित करने के लिए शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में कोर टीम का गठन किया गया है। जिसमें मऊ के प्राथमिक विद्यालय रकौली के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह सहित बाराबंकी, गोंडा, फतेहपुर, बलरामपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर, श्रावस्ती के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन

नई प्रक्रिया के तहत छात्रों का पूरा रिकॉर्ड यू डायस के जरिये ऑनलाइन होगा। इसके साथ ही इस रिकॉर्ड को छात्र के आधार कार्ड से भी लिंक कराया जाएगा। वर्तमान में जिले के सरकारी, सहायता व मदरसे में दो लाख 22 हजार छात्र पंजीकृ त है। अब तक इन छात्रों की संख्या सर्व शिक्षा अभियान के एकीकृत सूचना प्रणाली पर फीड की जाती रही है। लेकिन इन सरकारी स्कूलों के साथ मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों व मदरसों में अक्सर छात्रों की फर्जी नामांकन की शिकायतें आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के एकीकृत सूचना प्रणाली यू डायस पर छात्रों के शैक्षिक रिकॉडों समेत उनका पूरा विवरण एक पोर्टल पर फीड किया जाना है। पोर्टल पर बच्चों का डाटा फीड होने के बाद नामांकन में होने वाले फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।
- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed