{"_id":"64bd6f682d2095bd260cc8bd","slug":"child-missing-from-banaras-found-in-prayagraj-varanasi-news-c-20-vns1013-304457-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बनारस से गायब हुआ बच्चा प्रयागराज में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बनारस से गायब हुआ बच्चा प्रयागराज में मिला
विज्ञापन
बरेका परिसर स्थित एक आवास के सामने से गायब पांच वर्षीय बच्चा प्रयागराज में मिला। प्रयागराज जीआरपी की सूचना पर रविवार को उसे घर लाने के लिए बनारस से परिजन रवाना हुए।
बरेका में कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात मारकंडे यादव की बेटी ज्योति की शादी उन्नाव में हुई है। ज्योति अपने पांच वर्षीय पुत्र अमन शाह के साथ बरेका आई हुई हैं। शनिवार की शाम लगभग 6:30 बजे अमन घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के दौरान ही वह गायब हो गया। काफी देर तक अमन नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। रात भर की खोजबीन के बाद भी अमन नहीं मिला तो रविवार को परिजनों ने मंडुवाडीह थाने में उसके गायब होने की सूचना दी। बरेका के ही एक कर्मचारी इरशाद अहमद खान के रिश्तेदार प्रयागराज जीआरपी में तैनात हैं। रविवार की रात उन्होंने अपने रिश्तेदार को बरेका से एक बच्चा गायब होने की जानकारी दी। उनके रिश्तेदार ने बताया कि रोता हुआ एक बच्चा मिला है। इरशाद अहमद खान ने अमन की फोटो अपने रिश्तेदार को भेजी तो पता चला कि प्रयागराज में वही मिला है। अमन के मिलने की सूचना पाकर परिजन उसे लाने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए।