{"_id":"66a858686c7d3166a30e5242","slug":"child-misdeeds-case-of-ghazipur-painful-story-of-family-of-molested-girl-2024-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम से हैवानियत: जितनी बार दर्द से चिल्लाती है ढाई साल की दुष्कर्म पीड़िता, उतनी बार रो पड़ती हैं उसकी दादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से हैवानियत: जितनी बार दर्द से चिल्लाती है ढाई साल की दुष्कर्म पीड़िता, उतनी बार रो पड़ती हैं उसकी दादी
Tue, 30 Jul 2024 08:35 AM IST
प्रगति चंद
रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 30 Jul 2024 08:35 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दुष्कर्म की शिकार बिटिया का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। बच्ची थोड़ी- थोड़ी देर में दर्द से चिल्लाती है तो दादी का कलेजा फट जाता है। उधर, पिता भी रो पड़ते हैं।
विज्ञापन
मासूम से हैवानियत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में ढाई साल की बिटिया बार-बार सहम कर उठ जा रही है। कुछ देर तक चारों तरफ देखने के बाद दादी को पकड़ कर सो रही है। यह देखकर दादी की आंख भर आती है। उधर, पिता के आंसू भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बेटी से दुष्कर्म की घटना से परिजनों में गुस्सा है। अमर उजाला से बातचीत के दौरान सोमवार को पिता भावुक हो उठे। कहा कि इस तरह की हैवानियत करने वालों को जीने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
गाजीपुर के एक गांव में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर अशोक सिंह उर्फ बिल्ला ने शनिवार को घर के पास खेल रही ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। गाजीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद रविवार को परिजनों ने बच्ची को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घटना से डॉक्टर और पैरामेडिकल हैरान थे। बच्ची का दर्द रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वह जितनी बार चिल्ला रही है, उतनी बार परिजन घबरा जा रहे हैं।
विज्ञापन
दादा संग खेल रही थी, अशोक घुमाने के बहाने ले गया
पिता ने बताया कि बिटिया अपने दादा के साथ घर के बाहर खेल रही थी। अशोक घुमाने की बात कहकर बिटिया को लेकर गया। जब उसके चीखने की आवाज सुनाई दी तो दादा दौड़े और चिल्लाए। कुछ देर में घर के अंदर से अन्य लोग भी बाहर आ गए। देखा कि बेटी बेसुध पड़ी थी। उसे उठाकर आरोपी के घर गए। शिकायत की तो अशोक के घर वालों ने उल्टे बिटिया के पिता पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में बिना खर्च हो रहा इलाज
ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बेटी का बिना किसी खर्च इलाज करवाने का निर्णय लिया है। प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की टीम बिटिया का विशेष ख्याल रख रही है। परिजनों से इलाज और जांच का खर्च नहीं लिया जाएगा।