{"_id":"5a0724794f1c1bc8678baad3","slug":"child-death-during-cm-visit-in-sonebhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दौरे में फंसे बीमार मासूम की मौत, पुलिस-प्रशासन के सामने गिड़गिड़ाते रहे मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दौरे में फंसे बीमार मासूम की मौत, पुलिस-प्रशासन के सामने गिड़गिड़ाते रहे मां-बाप
ब्यूरो, अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
सीएम दौरे के दौरान तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के सोनभद्र दौरे को लेकर काशी मोड़ पर ही आवागमन रोक दिए जाने के कारण कालोनी के बाहर के लोग परियोजना अस्पताल नहीं पहुंच पाए। इसके चलते पीलिया पीड़ित चार साल की आदिवासी बच्ची ने दम तोड़ दिया।
इससे लोगों में आक्रोश की स्थिति बनी रही। म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत कुलडोमरी के मेडऱदह टोला निवासी एक आदिवासी की चार साल की पुत्री पीलिया से पीड़ित थी। शनिवार को वह काफी बीमार हो गई।
गांव के ही एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी के साथ पुत्री को लेकर परियोजना परिसर में स्थित अस्पताल के लिए चला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काशी मोड़ के पास ही पुलिस ने उसकी बाइक रोक ली।
विज्ञापन
आदिवासी गिड़गिड़ाता रहा कि उसकी बेटी की तबियत काफी खराब है लेकिन ना तो पुलिस ना ही प्रशासन के ही किसी व्यक्ति ने ध्यान दिया। अलबत्ता सीएम का कार्यक्रम है.. यह कहकर कालोनी के मुख्य गेट की तरफ जाने ही रोक दिया गया। बताते हैं कि इसी दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
बेटी की मौत से दंपती बिलख पड़े और शव को शाल में लपेट कर उसी मोटरसाइकिल से घर लेते गए। ग्राम पंचायत कुलडोमरी के बीडीसी जय कुमार ने मासूम की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वह पीलिया से पीड़ित थी।

स्कूल-कालेज बंद, कर्फ्यू जैसे बना दिए हालात
सीएम दौरे को लेकर बंद कराई गईं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
सीएम की सुरक्षा को लेकर अनपरा में शनिवार को कर्फ्यू जैसे हालात बने रहे। इस दिन न सिर्फ स्कूल-कालेज बंद रहे बल्कि अर्धवार्षिक परीक्षा भी बंद करनी पड़ी। काशी मोड़-अनपरा बाजार मार्ग को पूरी तरह सील रखा गया।
कालोनी परिसर में भी लोगों का आवागमन प्रतिबंधित रखा गया। इसके चलते पुलिस कर्मियों, सुरक्षा गार्डों से लोगों की तू-तू, मैं-मैं होती रही। सीएम को दौरा परियोजना के भीतर करना था लेकिन पुलिस ने सुबह दस बजे ही काशी मोड़ की दूकानें बंद करा दी।
दोपहर बारह बजते-बजते तिराहे पर खड़े लोगों को भी पुलिस खदेड़ने लगी। इसके चलते शाम चार बजे तक काशी मोड़ क्षेत्र में सियापा छाया रहा। चाय-पान के लिए भी लोगों को तरसना पड़ा।
मार्ग को बैरियर लगाकर जाम किए जाने से अनपरा बाजार जाने वाली महिलाओं से पुलिस कर्मियों को तीखी नोंकझोंक भी हुई। कालोनी में आवागमन प्रतिबंधित किए जाने के कारण दूध सहित अन्य जरूरी सामानों की कालोनी में आपूर्ति नहीं हो सकी।