फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Child death due to by gripping under gate in mirzapur

मिर्जापुरः दुर्गा पूजा में प्रसाद वितरण के दौरान गिरा स्कू्ल का गेट, दबने से मासूम की मौत

Sun, 21 Oct 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Sun, 21 Oct 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Child death due to by gripping under gate in mirzapur
demo pic
यूपी के मिर्जापुर में दुर्गा पूजा में प्रसाद वितरण के दौरान स्कू्ल का गेट गिर गया। गेट के नीचे दबने से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक की मौत की खबर लगते ही स्कूल के सामने दुर्गा पंडाल में अफरातफरी मच गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जिले के देवरी गांव स्थित रामनरेश उच्चतर माध्यमिक स्कूल के सामने पंडाल में गुरुवार की रात मां दुर्गा पूजा का उत्सव चल रहा था। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। स्कूल के गेट पर प्रसाद वितरण हो रहा था।
विज्ञापन


प्रसाद लेने के लिए लोग कतार में लगे थे। पास में ही बच्चे भी प्रसाद लेने के लिए खड़े थे। अचानक भीड़ के धक्के से स्कूल का लोहे का गेट उखड़ कर गिर पड़ा। पास में ही खड़ा देवरा गांव निवासी राजमनी का बेटा अर्जुन (5) दबकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए आनन फानन में सीएचसी मड़िहान ले गए। गंभीर चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मण्डलीय अस्पताल के लिए भेज दिया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह में अर्जुन ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed