{"_id":"650abfc2c65ead8dda09c483","slug":"chief-secretary-reached-varanasi-inspected-pm-s-meeting-place-and-helipad-with-director-general-of-police-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पहुंचे मुख्य सचिव: पुलिस महानिदेशक के साथ पीएम की सभा स्थल तथा हेलीपैड का किया निरीक्षण, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पहुंचे मुख्य सचिव: पुलिस महानिदेशक के साथ पीएम की सभा स्थल तथा हेलीपैड का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Wed, 20 Sep 2023 03:18 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 20 Sep 2023 03:18 PM IST
सार
प्रमुख सचिव ने सभा स्थल पर बने पंडाल व मंच का निरीक्षण किया तथा उसके बाद मंच पर अधिकारियों के साथ मंत्रणा किया। उन्होंने सभा स्थल पर हो रहे काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचे मुख्य सचिव: पुलिस महानिदेशक के साथ पीएम की सभा स्थल तथा हेलीपैड का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को गंजारी में 400 करोड़ की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र तथा पुलिस महानिदेशक विजय कुमार गंजारी स्थित जनसभा स्थल पहुंचे और हां बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी केस: अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी के विवादित बयान मामले पर सुनवाई टली, सामने आई ये वजह
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने सभा स्थल पर बने पंडाल व मंच का निरीक्षण किया तथा उसके बाद मंच पर अधिकारियों के साथ मंत्रणा किया। उन्होंने सभा स्थल पर हो रहे काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बता दें कि ढाई लाख स्क्वायर फीट में पंडाल बनाया जा रहा है तथा मंच तैयार हो रहा है। जन सभा में एक लाख से अधिक भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। सभा स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल लगाया जा रहा है जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है।
आसपास के लोगों में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर खुशी का माहौल देखा जा रहा है। शिलान्यास के कार्यक्रम में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर तथा सुनील गावस्कर के आने की खबर मिलते ही सचिन तेंदुलकर की एक झलक पाने के लिए लोग उतावले हैं। वहीं अब तक दो हेलीपैड बनकर तैयार हैं। तीसरा हेलीपैड बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। सभा स्थल और मंच को एसपीजी के अधिकारियों ने चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के मद्देनजर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
प्रमुख सचिव ने सभा स्थल पर बने पंडाल व मंच का निरीक्षण किया तथा उसके बाद मंच पर अधिकारियों के साथ मंत्रणा किया। उन्होंने सभा स्थल पर हो रहे काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।