{"_id":"678c0544a4856f84e808ccda","slug":"chief-ministers-order-ineffective-sewer-flowing-from-rajghat-to-gaighat-varanasi-news-c-20-noi1138-860032-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मुख्यमंत्री का आदेश बेअसर... राजघाट से गायघाट तक बह रहा सीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मुख्यमंत्री का आदेश बेअसर... राजघाट से गायघाट तक बह रहा सीवर
विज्ञापन
फोटो
घरों से आने वाला सीवर घाट पर बह रहा, गंगा में जा रहा, वहीं स्नान कर रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार काशी दौरे पर समीक्षा बैठक की थी। जलनिगम को सख्त निर्देश दिए थे कि घाटों पर सीवर बहता नहीं दिखना चाहिए। दोबारा शिकायत आई तो कार्रवाई होगी, लेकिन सीएम का आदेश भी बेअसर है। राजघाट से गायघाट तक कई जगहों पर घरों से आने वाला सीवर का पानी बह रहा है। वह सीधे गंगा में भी गिर रहा है और उसी में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं।
महाकुंभ का पलट प्रवाह काशी पहुंच रहा है। प्रयागराज में स्नान करने वाले श्रद्धालु काशी में भी स्नान कर रहे हैं। शासन ने आदेश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। घाटों पर सफाई रहे, लेकिन तस्वीर इसके उलट है। राजघाट से गाय घाट तक कई मकानों और नालों से निकलने वाला मल-जल घाट की सीढ़ियों से होकर गंगा में अब भी गिर रहा है। निषाद राज घाट, गोलाघाट, सक्का घाट, गाय घाट, बूंदीपरकोटा घाट पर गंदगी फैली हुई है। इन घाटों पर दुकानें चला रहे लोग कूड़ा भी फैला रहे हैं, उसकी सफाई भी नहीं हो रही है। जल निगम अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि घाटों पर जिन घरों से सीवर गिर रहा है। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।