फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Minister mass marriage couple remarries in ballia

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भी खेल, कई शादीशुदा जोड़ों ने लाभ के लिए दोबारा रचाई शादी

Fri, 28 Jun 2019 12:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister mass marriage couple remarries in ballia
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भ्रष्टाचार सामने आया है। इस दौरान कई ऐसे जोड़े थे, जो शादीशुदा होते हुए भी सामूहिक विवाह में लाभ ले रहे थे।

विज्ञापन


बलिया जिले के द्वाबा के प्रख्यात ब्रह्मलीन खड़िया बाबा आश्रम स्थान बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। महीनों पहले आंगन में परिणय सूत्र में बंधे जोड़े भी अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकारी योजना व जनसहयोग से मिले सामानों का लाभ लेने में सफल रहे। जबकि सामूहिक विवाह समारोह स्थल पर सीडीओ समेत कई अधिकारी रहे और विधायक की देखरेख में समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


दयाछपरा गांव निवासी जयप्रकाश राम पुत्र जीउत राम की शादी दो महीने पहले हिंदू-रीति रिवाज के साथ लड़की के आंगन में सम्पन्न हुई थी। दया छपरा निवासी राहुल कुमार साह पुत्र महेंद्र नाथ साह की शादी धूमधाम से बारात ले जाकर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं के अरुण कुमार भारती पुत्र बीर बहादुर भारती पर करीब छह माह पहले लड़की भगाने का आरोप लगा जिसकी पंचायत थाना परिसर में स्थित मंदिर में दोनों के माता-पिता के समक्ष हुई और दोनों की शादी थाना परिसर में ही मंदिर में कराई गई।

इसके बाद वर पक्ष के द्वारा घर पर भी शादी की रस्में पूरी करते  हुए नाते रिश्तेदारों को भोज भी कराया गया। इन सभी ने बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाया। इसी क्रम में चाईछपरा निवासी सुग्रीव पुत्र सुरेंद्र चौधरी की शादी फतेह राय के टोला निवासी गोपाल चौधरी की बेटी पूनम के साथ 19 जून को हुई थी। इसके लिए निमंत्रण कार्ड भी बांटा गया था।

यहीं की विद्यावती पत्नी उमा यादव ने बताया कि मेरी दो बेटियों कुमारी रेनू और कुमारी मंजू की शादी 14 मई को आंगन के मंडप से हुई थी। लेकिन जब कुछ लोगों ने कहा कि शादी अनुदान के लिए दोबारा शादी कर दो तो हमने दोनों बेटियों की शादी के लिए फार्म भरा था, लेकिन विभाग ने केवल एक बेटी कुमारी रंजू का ही आवेदन स्वीकार किया और दोबारा शादी 26 जून को समारोह में गोपालनगर निवासी प्रिंस कुमार के साथ हुई।

चाई छपरा निवासी लालबच्चा चौधरी ने बताया कि मैं अपनी बेटी सलिता चौधरी की शादी 11 जून को ही कर दिया था। अब दोबारा मुख्यमंत्री सामूहिक योजना में विवाह हुआ है तो इसकी जानकारी हमें नहीं है। यदि लड़के वाले शादी कराए हैं तो वो जानें।

कई समाजसेवी व आचार्य भी खोल रहे राज :
बैरिया। द्वाबा के विख्यात धार्मिक स्थल पर गरीब कन्याओं की सामूहिक शादी समारोह के नाम पर समाजसेवियों व आम जनमानस के भावनाओं से भी खिलवाड़ किया गया है। सामूहिक शादी समारोह में दर्जनों समाजसेवियों ने गरीब कन्याओं के लिए सहयोग के रूप में सामग्री से लेकर आर्थिक भी सहयोग किया है। लेकिन इन समाज सेवियों को पता चला कि जिन कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए वह पहुंचे हैं, इनमें कई को तो पहले ही निमंत्रण पर जाकर शादी के दौरान आशीर्वाद दे चुके हैं। आचार्य सत्येंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कई जोड़ों की शादी तो मैं पहले ही लग्न के मुहूर्त में वैदिक रीति रिवाज से करा चुका हूं।

जहां लोग झूठी कसम खाने से डरते हैं, वहां भी परहेज नहीं :
लालगंज। जिस सिद्ध पीठ पर लोग झूठी कसम खाने से भी डरते हैं उसी स्थान पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में झूठ के सहारे सरकारी लाभ के लिए गलत रूप से शादियां कराने से पीछे नहीं हट रहे हैं। लोगों की मानें तो इस तरह का खेल हर बार किया जाता है और अधिकारी इस पर परदा डाले रहते हैं। अगर अब तक हुई शादियों की सही जांच कराई जाए तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। उधर, इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह आदि नेताओं व समाजसेवियो सरकार से इस प्रकरण के निष्पक्ष जांच की मांग की है।

खंड विकास अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आवेदन फार्म की जांच ग्राम पंचायत के सचिव से कराने के बाद ही संस्तुति की गई थी। जांच में खामी मिलने पर 44 आवेदनों को निरस्त भी किया गया था। इसके बाद जिन जोड़े की शादी हुई है उसमें भी खामी मिल सकती है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed