फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Electoral Officer Navdeep Rinwa said Identify invalid Aadhaar with QR scanner in varanasi

Varanasi: क्यूआर स्कैनर से करें अवैध आधार की पहचान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया प्रशिक्षण

Fri, 11 Jul 2025 05:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 11 Jul 2025 05:32 PM IST
सार

Varanasi News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने 24 जिलों के जिलाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। कहा कि आधार क्यूआर स्कैनर से अवैध आधार की पहचान सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Chief Electoral Officer Navdeep Rinwa said Identify invalid Aadhaar with QR scanner in varanasi
बैठक में शामिल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि आधार क्यूआर स्कैनर से अवैध आधार की पहचान सुनिश्चित करें। कमिश्नरी में बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें 24 जिलों के जिलाधिकारी ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी मतदाता का दो जगह मतदाता सूची में नाम नहीं होने पाए। इसको सुनिश्चित करना है। इसलिए सभी लोग एक ही जगह मतदाता सूची में नाम रखना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि ईआरओ नेट एक डेटाबेस है, जिससे मतदाता सूची बनती है। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक किन अधिकारियों को बीएलओ के रूप में नियुक्त करना है, उसी के अनुसार बीएलओ की नियुक्ति कराई जा रही है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी निर्वाचन अधिकारियों को ईआरओ की प्रभावी निगरानी के लिए बहुत मददगार साबित होगा। इसका उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए अधिकारियों को तैयार करना है। उन्होंने संविधान के भाग-15 के विभिन्न छह अनुच्छेदों को भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण में इन 24 जिलों के जिलाधिकारी रहे शामिल
प्रशिक्षण में वाराणसी सहित कुल 24 जिलों के जिलाधिकारी शामिल रहे। इनमें चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी, मऊ, भदोही, सोनभद्र, कुशीनगर, महराजगंज, अयोध्या, अंबेडकर नगर, संतकबीर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, सिद्धार्थ नगर, प्रतापगढ़, बस्ती के जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed