फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chicken party bloody conflict in varanasi bricks case registered against dozen people

Varanasi News: खूनी संघर्ष में बदली चिकन पार्टी, जमकर चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे, कई घायल; 14 के खिलाफ केस

Thu, 06 Jun 2024 05:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 05:40 PM IST
सार

Varanasi News: मारपीट के इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Chicken party bloody conflict in varanasi bricks case registered against dozen people
कपसेठी थाना क्षेत्र का है मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रामेश्वर में तिलकोत्सव के बाद भोजन के दौरान लड़की पक्ष से आए युवकों के मुर्गे का पीस मांगने पर विवाद हुआ। जगतीपुर (गैरहा) गांव में घर वापस आने पर लड़की के पिता ने अपने ही पक्ष के युवकों पर नाराजगी जताई तो जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के 20 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने कपसेठी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कपसेठी थाना क्षेत्र के जगतीपुर (गैरहा) गांव निवासी जोखन राम की बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए परिवार और रिश्तेदारी के लोग जंसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर गए थे। इनमें कई लोगों ने शराब भी पी रखी थी। लड़के वालों की तरफ से दोपहर के खाने में मुर्गे का मांस परोसा जा रहा था। तिलक चढ़ाने वाले अधिकतर लोग भोजन कर उठ गए थे।

विज्ञापन


सुनील और उसके साथ के दो अन्य लोग लड़के वालों से और पीस मांगने लगे। इस पर लड़के पक्ष के लोगों ने असमर्थता जताई तो कहासुनी हुई। तिलक चढ़ाकर लड़की पक्ष के लोग अपने घर आ गए। लड़की के पिता देर शाम मुर्गे का पीस मांगने वाले युवकों से नाराजगी जताने लगे कि लड़के के दरवाजे पर ये हरकत नहीं करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के दयाशंकर, छांगुर, संजू, सत्य प्रकाश, सुनील, सचिन, सोनी देवी, श्याम सुंदर, अशोक, सुधा देवी, शैल कुमारी और विश्वास घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष के जोखन, गुड्डू, मुन्ना, सुनील, श्यामलाल, प्रमोद, टिंकू और पिंटू को भी चोट लगी।


कपसेठी थाने में दयाशंकर की तहरीर पर जोखन समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा जोखन की तहरीर पर दयाशंकर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed