फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chhota rajan sharp shooter wish to become purvanchal don

छोटा राजन का शार्प शूटर खान मुबारक बनना चाहता था पूर्वांचल का माफिया डॉन

Tue, 25 Jul 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 25 Jul 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
chhota rajan sharp shooter wish to become purvanchal don
खान मुबारक
माफिया छोटा राजन का शार्प शूटर खान मुबारक पिछले एक साल से फरारी के दौरान वरुणापार स्थित एक होटल में ठहरता था। बताया जाता है कि खान मुबारक को ठहराने का जिम्मा एक सफेदपोश के पास था। इसके साथ ही खान मुबारक की नजदीकियां इलाहाबाद के भी एक सफेदपोश से भी थी।
विज्ञापन


एसटीएफ खान मुबारक से पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर वाराणसी समेत आसपास के जिलों में उसके जुड़ाव की जांच कर रही है। दोनों सफेदपोशों की गतिविधियों पर भी एसटीएफ की नजर है।
विज्ञापन


लखनऊ में शनिवार को गिरफ्तार किया गया अंबेडकर नगर निवासी खान मुबारक पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी जैसा माफिया बनना चाहता था। वह वाराणसी, इलाहाबाद, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर और फैजाबाद के बदमाशों के साथ भी चर्चित सफेदपोशों के संपर्क में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरारी के दौरान सभी स्थानों पर खान मुबारक छिपकर रहा। इस दौरान सर्वाधिक समय उसने वरुणापार स्थित एक होटल में गुजारा। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि खान मुबारक से पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर जल्द ही पूर्वांचल के जिलों से और गिरफ्तारियां होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed