{"_id":"672b4a19f09edf5962030939","slug":"chhath-puja-2024-officials-inspected-chhath-ghat-and-checked-arrangement-in-kashi-2024-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2024: काशी में छठ घाटों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था, अधिकारियों ने दिया ये खास निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2024: काशी में छठ घाटों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था, अधिकारियों ने दिया ये खास निर्देश
Wed, 06 Nov 2024 04:21 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 06 Nov 2024 04:21 PM IST
सार
Chhath Puja 2024 : छठ पर्व को लेकर काशी में घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे लेकर अधिकारियों ने बुधवार को घाटों पर पहुंच कर व्यवस्थाओं को परखा और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
छठ घाटों का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महापौर अशोक तिवारी, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा तथा जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने आस्था के महापर्व छठ पूजा और देव दीपावली की तैयारियों के संबंध में सामने घाट से लेकर नमो घाट तक घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पर्व की तैयारियों के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिले में लोक आस्था के छठ महापर्व को देखते हुए विभिन्न घाटों एवं पूजा स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न घाटों पर छठ पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं एवं उपासकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ प्रकाश का प्रबंध अनिवार्य रूप से कराया जाए। घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल के प्रबंध के लिए भी उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए, जिससे छठ महापर्व के उपासकों को अपने व्रत, पूजा एवं अर्घ्य की प्रक्रिया और पवित्रता में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
Trending Videos
छठ घाटों का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि छठ पूजा घाटों, पूजा स्थलों एवं उसके आसपास और पहुंच मार्गों पर बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था, चेंजिंग रूम तथा नगर निगम द्वारा संचालित शौचालय की भी व्यवस्था घाटों पर सुनिश्चित की जाए।
नगर निगम को रेगुलर बेसिस पर शहर के विभिन्न स्थानों को साफ कराने, समाने घाट पर स्थित झाड़ियों को काट कर वहां ग्रीनरी लगाने, सभी जेटियों को व्यवस्थित करने, रविदास घाट की दीवार सही कराने, अस्सी घाट पर गंगा महोत्सव हेतु लेवलिंग कराने, घाटों पर लिखे स्लोगन को कलर वास कराने के साथ ही हरिश्चंद्र व मणिकर्णिका घाट पर टिन शेड लगाने और छुट्टा पशुओं को पशु आश्रय स्थलों में भिजवाने के निर्देश दिए।
वहीं टूटी हुई नावों को घाटों से हटवाने, घाटों पर जमी सिल्ट हटाने, साफ-सफाई हेतु लगातार स्वच्छता अभियान चलाने तथा सभी स्ट्रीट लाइटों को चेक कराने तथा कोई गड़बड़ी हो तो उसको तुरंत सही करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही जल निगम को घाटों पर सीवर लीकेज आदि को लेकर तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। मंडलायुक्त ने छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा स्थलों एवं घाटों पर प्रशासन द्वारा विशेष इतंजाम किए जाएंगे।
उन्होंने छठ पूजा स्थलों पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था कराने को निर्देशित किया। जिससे वाहनों की वजह से लगने वाले जाम पर लगाम लग सके। उन्होंने कहा कि छठ पूजा स्थलों पर आने-जाने का रास्ता स्पष्ट होना चाहिए इसके लिए आवश्यकता अनुसार संकेतक लगाए जाएं। जनपद के अन्य तालाबों, पोखरों एवं घाटों पर सफाई के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन