Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ महापर्व: खरना कर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, संध्याकाल में 72 मिनट होगी पूजा; घाटों व कुंडों पर जलाए दीप

Sun, 15 Nov 2026 05:52 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 15 Nov 2026 05:52 AM IST
सार

छठ महापर्व पर शनिवार को व्रतियों ने खरना का अनुष्ठान कर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर (बखीर) और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। घाटों और कुंडों पर दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। संध्याकालीन पूजा के लिए 72 मिनट का विशेष मुहूर्त रहेगा।

विज्ञापन
Chhath Mahaparv waterless fast begins Kharna evening rituals span 72 minutes lamps lit ganga ghat
सूर्य सरोवर में पूजन करतीं व्रती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

भगवान सूर्य की उपासना के चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रती महिलाओं ने खरना कर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। उन्होंने दिनभर व्रत रखकर छठ मइया की पूजा की। गंगा घाटों, कुंडों और तालाबों पर बनी वेदियों पर दीप जलाए। 

Trending Videos

घाटों पर सुरक्षा

Chhath Mahaparv waterless fast begins Kharna evening rituals span 72 minutes lamps lit ganga ghat
सूर्य सरोवर में पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

लोक परंपरा के अनुसार जल लाकर खरना का प्रसाद तैयार किया और माता को भोग लगाकर पूजा की। इसके बाद खरना का प्रसाद ग्रहण किया। व्रती रविवार को दिनभर व्रत रखकर संध्यावेला में अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देंगी। सोमवार को पूजा कर उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पारण करेंगी। सूर्यास्त से 72 मिनट पहले और 72 मिनट बाद तक संध्याकाल की पूजा होगी। घाटों व कुंडों पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा।

Chhath Mahaparv waterless fast begins Kharna evening rituals span 72 minutes lamps lit ganga ghat
बाजार में जमकर हुई फलों की खरीदारी। - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर खरना किया। अधिकतर महिलाएं सुबह गंगा स्नान कर गंगाजल लेकर आईं। एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और अखंड सुहाग तथा संतान की सुख-समृद्धि की कामना की। परंपरागत विधि-विधान से वेदी सजाकर खरना पूजन किया। दिनभर निर्जला व्रत रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Mahaparv waterless fast begins Kharna evening rituals span 72 minutes lamps lit ganga ghat
सब्जी मंडी में दिन भर रही भीड़। - फोटो : अमर उजाला

शाम को चूल्हे में आम की लकड़ी जलाकर गुड़ और चावल से बखीर तथा गेहूं की रोटी बनाई। ज्यादातर महिलाओं ने गंगाजल से प्रसाद तैयार किया। इसे सूर्यदेव और छठी मइया को अर्पित करने के बाद व्रतियों ने स्वयं ग्रहण किया। इसी के साथ उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। दिन में तीन बजे के बाद व्रती महिलाओं के कदम घाटों की ओर बढ़ने लगे। पहले घाटों पर बैठकर महिलाओं ने छठ मइया के गीत गुनगुनाए। 

विज्ञापन
Chhath Mahaparv waterless fast begins Kharna evening rituals span 72 minutes lamps lit ganga ghat
सूर्य सरोवर में आकर्षक सजावट। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद गंगा स्नान कर दीपदान किया। घाटों के किनारे बनाई गई वेदियों पर दीप जलाए। वहीं, छठ व्रत रखने वाले लोगों के घरों में सुबह-शाम छठ के गीत गूंज रहे हैं। उधर, छठ महापर्व के लिए घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दूर-दराज से रिश्तेदार भी इस पूजन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। अस्सी स्थित राघव मंदिर में दूर-दराज से लोग छठ पूजा के लिए पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed